"मैं राजनीति नहीं जानती, मैं बस स्टूडेंट्स के लिए आई हूं...", CJP प्रोटेस्ट में शामिल हुई पूनम पांडे

Poonam Pandey Joins CJP Protest: नीट का पेपर लीक हो जाने और एजुकेशन सिस्टम में बदलाव करने के लिए कॉकरोच जनता पार्टी इस समय जंतर मंतर पर लगातार प्रोटेस्ट करते हुए नजर आ रही है। 20 जुलाई यानी कि आज संसद तक शांतिपूर्वक मार्च भी हो रही है। लेकिन इसी बीच संसद मार्च से 1 दिन पहले जंतर मंतर पर पूनम पांडे पहुंच गई जहां उन्होंने स्टूडेंट्स के लिए आवाज उठाई।

Poonam Pandey

स्टूडेंट्स का सपोर्ट करने जंतर मंतर पहुंची पूनम पांडे

जंतर मंतर पर पूनम पांडे स्टूडेंट्स के सपोर्ट में पहुंची। यहां पर उन्होंने मीडिया से बात की और कहा कि "मैं यहां पर सिर्फ स्टूडेंट्स के लिए आई हूं। मैं किसी मकसद के लिए लड़ने आई हूं और साथ ही मुझे राजनीति के बारे में कुछ जानकारी नहीं है। यहां पर सिर्फ और सिर्फ छात्रों के लिए आई हूं।"

पूनम पांडे ने आगे कहा कि "मैं उन बच्चों के लिए यहां पर आई हूं जिन्होंने सुसाइड किया। मैं उन लोगों के सपोर्ट के लिए यहां पर आई हूं। मैं सबसे रिक्वेस्ट करती हूं कि कृपया इस मुद्दे को धार्मिक और राजनीतिक मत बनाओ। इसको बच्चों का ही मुद्दा रहने दो और बहुत सारे बच्चे मरे हैं।"

सोनम वांगचुक को जबरदस्ती अस्पताल में करवाया गया भर्ती

अगर हम कॉकरोच जनता पार्टी के इस प्रोटेस्ट की बात करें तो आपको बता दें कि 18 जुलाई को दिल्ली पुलिस द्वारा भूख हड़ताल पर बैठे हुए सोनम वांगचुक को जबरदस्ती अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। इसके बाद में कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत खुद भूख हड़ताल पर बैठ गए। पुलिस के इस एक्शन पर काफी सारे सेलिब्रिटीज ने भी आपत्ति जाहिर की है।

Read more about: poonam pandey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X