पूनम पांडे तैयार हैं फिल्म में जिस्म दिखाने के लिए
आखिरकार कई अटकलों के बाद यह बात साफ हो ही गई है कि बिकनी गर्ल पूनम पांडे की बॉलीवुड में दस्तक देने जा रही हैं। निर्देशक अमित सक्सेना ने खुद इस बात की पुष्टि कर दी है कि उन्होंने अपनी फिल्म में पूनम को साइन किया है।
अमित ने पूनम के किरदार की विस्तृत जानकारी तो नहीं दी है लेकिन इतना कहा है कि पूनम का किरदार उन्हीं के मुताबिक है। उन्हें एक सेक्सी इमेज दिया गया है और वो उसे अच्छी तरह कर पाएंगी। इसके अलावा भी फिल्म की कहानी बहुत अच्छी है। सूत्रों की माने तो फिल्म के लिए केवल पूनम को ही साइन किया गया है। इस फिल्म के अन्य कलाकारों को जल्द ही साइन कर लिया जाएगा।
जब निर्देशक से यह पूछा गया कि उन्होंने पहले इस बात से क्यों इंकार किया, तो उनका कहना था कि बात फाइनल करने के बाद ही वो इस बारे में कुछ कहना चाह रहे थे। उन्होंने इस बात से भी साफ इंकार किया कि वह पूजा भट्ट की देखा-देखी ही फिल्म बना रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












