Exclusive: अश्लील पूनम को पागलखाने भेजो, पुलिस ने छोड़ा क्यों?

जैसे ही यह खबर आयी कि ट्विटर की बेशर्म क्वीन पूनम पांडे को पुलिस ने सरेआम अश्लील हरकत करने के जुर्म में गिरफ्तार किया वैसे ही लोगों की प्रतिक्रियाएं आनी शुरू हो गयी हैं।

कुछ महिला संगठनों की ओर से काफी तीखे रियेक्शन आये हैं। कुछ महिला मोर्चा वालों से वनइंडिया ने भी पूनम के बारे में खास बातचीत की तो उनके उत्तर काफी हैरतअंगेज थे।

महिला जागृति समिति वाराणसी की सदस्या जया वर्मा ने वनइंडिया से खास बातचीत में कहा कि पूनम पांडे की बेशर्मी भरी हरकतें बताने के लिए काफी हैं कि वो नार्मल महिला नहीं हैं। कोई इतना कैसे गिर सकता है। पूनम पांडे का दिमाग बुरी तरह से खराब हो चुका है। पुलिस को तो उसे पागल खाने भेज देना चाहिए था, छोड़ क्यों दिया? पूनम पांडे जैसी महिलाओं से समाज और देश में सिवाय गंदगी के कुछ और नहीं फैलता है। इन्हीं लोगों की वजह से बहू-बेटियां बदनाम होती है।

मालूम हो कि पूनम पांडे मुंबई में शुक्रवार की शाम खुलेआम लोगों से अश्लील हरकतें करती पायीं गयीं जिसके चलते उन्हें मुंबई के मीरा रोड से पुलिस को गिरफ्तार करना पड़ा।

Pics: पूनम पांडे की अश्लील हरकतें..

हालांकि थोड़ी देर बाद उन्हें वार्निंग देकर छोड़ दिया लेकिन पूनम ने अपनी इस हरकत से साबित कर दिया कि वो काफी हिम्मती हैं और कहीं भी कुछ कर सकती है। लेकिन अफसोस पूनम की यह हरकतें भी उन्हें अभी तक बॉलीवुड में कोई पहचान नहीं दिला पायी हैं।

पूनम को पुलिस मीरा रोड से पकड़कर थाने ले गयी और काफी देर तक थाने में बिठाये रखा। हालांकि जब पूनम को छोड़ा गया तो वो मीडिया से कहती फिर रही थीं कि उन्होंने कुछ नहीं किया है वो तो कार में बैठकर अपने भाई के साथ गाने सुन रही थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X