कौन बनेगा पूनम पांडे का हीरो!
पूनम पांडे की अगली फिल्म हेलेन को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। हालांकि अपनी पहली फिल्म नशा के दौरान पूनम ने अपने फैंस को काफी निराश किया लेकिन उनका कहना है कि हेलेन से वो फैंस को काफी खुश करने वाली हैं। खैर पूनम तो फिल्म की हिरोइन हैं लेकिन अब सवाल ये है कि पूनम का हीरो कौन है।
पूनम पांडे ने ट्विटर अकाउंट पर एक कॉंटेस्ट शुरु किया है जिसका हैशटैग है कौन बनेगा पूनम का हीरो। सुरेश नकुम और विपिन मेधाकर द्वारा बनाई जा रही फिल्म हेलेन के लीड एक्टर की तलाश में करीब 1000 एक्टरों के ऑडीशन हुए हैं लेकिन इनमें से एक भी सेलेक्ट नहीं हुआ।
Pictures जानिये हेलेन के किस गाने पर नाच रही हैं पूनम पांडे
पूनम ने मीडिया को बताया निर्माता और निर्देशक ने मिलकर करीब 1000 से ज्यादा लोगों के ऑडीशन किये लेकिन उनमें से एक में भी उन्हें वो एक्स फैक्टर नहीं मिला जिसकी तलाश उन्हे थी। निर्माता सुरेश नकुम ने कहा ये पूनम का आइडिया था कि ट्विटर के जरिये हीरो की तलाश की जाए। और हमने उसके आइडिया पर काम करना शुरु कर दिया।
इस प्रतियोगिता के चलते प्रतिभागियों को एक वीडियो रिकॉर्ड करना है जिसमें उन्हें किसी फिल्म का सीन या डायलॉग एक्ट करना है। फिर उन्हें www.bluegape.com/helen पर जाकर अपना वीडियो डालना है। हेलेन फिल्म इस अगस्त को रिलीज होगी और मई में फिल्म की शूटिंग शुरु हो जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications












