युवराज सिंह की वापसी से खुश हैं पूनम पांडे

Poonam Pandey
क्रिकेट दीवानी पूनम पांडे युवराज सिंह की वापसी से काफी खुश हैं। अपने ट्विटर अकाउंट और फेसबुक से जरिये युवराज सिंह की वापसी को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। पूनम पांडे वैसे भी हमेशा से ही क्रिकेट की फैन रही हैं और क्रिकेट के हर स्टार की उपलब्धि पर वो अपनी खुशी जाहिर करती रही हैं।

पूनम पांडे ने फेसबुक पर युवराज को बधाई देते हुए लिखा है भारत के युवाराज को उनके ग्रेड कमबैक के लिए बधाई हो। साथ ही ट्विटर पर भी पूनम ने युवराज को वापस आने की बधाई दी है। ज्ञात हो कि कैंसर जैसी बीमारी को हराने के बाद आज युवराज सिंह काफी समय बाद एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान में उतरेंगे। भारत न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस टी-20 मैच से अपनी वापसी को लेकर युवराज सिंह खुद भी काफी खुश औऱ भावुक हैं।

युवराज सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा है "मैं अपने सभी प्रशंसकों को धन्‍यवाद देना चाहता हूं, जिनकी शुभकामनाओं की वजह से मैं आज मैदान पर लौट रहा हूं। आज का दिन विश्‍वकप फाइनल मैच के बाद से सबसे बड़ा दिन है।" उन्‍होंने आगे लिखा, "मैं लोगों को यही संदेश देना चाहता हूं कि मैं मैदान पर एंज्‍वॉय करना चाहता हूं और इससे उन मरीजों का मनोबल बढ़ेगा जो बीमारियों से जंग लड़ रहे हैं।"

युवराज सिंह की इस वापसी से बॉलीवुड के सितारे भी काफी खुश हैं और अपने अपने तरीके से युवराज को बधाई दे रहे हैं। हालांकि विशाखापट्नम होने वाले इस मैच को थोड़ा डिले कर दिया गया है क्योंकि वहां बर तेज बारिश हो रही है। उम्मीद है कि ये बारिश जल्द ही बंद होगी और युवी को एक बार फिर से क्रिकेट के मैदान पर चौके छक्के मारते हुए हम देख पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X