..................... Poonam Pandey is far more talented than Bipasha Basu |बिपाशा से कई गुना बेहतर हैं पूनम पांडे - Hindi Filmibeat

बिपाशा से कई गुना बेहतर हैं पूनम पांडे

जी हां... सही सुना आपने, हां सुनने में अटपटा जरूर है लेकिन सच्चाई यही है। अरे यह तुलना हम नहीं कर रहे हैं बल्कि यह बात कही है पूनम की पहली फिल्म नशा के निर्देशक अमित सक्सेना ने। जिन्होंने कहा कि पूनम एक डायरेक्टर की अभिनेत्री हैं, वो बहुत अच्छी कलाकार है, उनका अभिनय बहुत अच्छा है और बॉलीवुड में उनका भविष्य काफी उज्जवल है। मेरी नजर में तो वो बॉलीवुड में बिपाशा बसु से कहीं ज्यादा बड़ी अभिनेत्री साबित होंगी। क्योंकि बिपाशा से कही गुना बेहतर पूनम पांडे हैं।

अब अमित सक्सेना ने पूनम पांडे की तुलना बिपाशा बसु से क्यों की यह तो वो ही जाने लेकिन यह बात कहकर उन्होंने पूनम पांडे का भाव जरूर बढ़ा दिया और बिपाशा की सक्सेस पर अंगुली उठा दी है। कहां ट्विटर पर ऊंट-पटाग और सेक्सी हरकतों से लोकप्रियता बटोरकर एक एडल्ट फिल्म में काम पाने वाली पूनम पांडे और कहां मॉडलिंग की दुनिया में बड़ा नाम कमाकर फिल्मों में कदम रखने वाली बिल्लो रानी। जिनको फिल्मी दुनिया में आये 10 साल से ज्यादा का वक्त हो चुका है।

नामी-गिरामी हीरो की अभिनेत्री बिपाशा की खूबसूरती के आगे लोग आहें भरते हैं, उस आईकॉन की तुलना एक नवोदित बिकनी गर्ल से करना वाकई में एक बड़ी बात है। देखते हैं कि बिपाशा इस बात का क्या जवाब देती है?

वैसे आपको बता दें कि फिल्म नशा काफी बोल्ड फिल्म है। फिल्म के बारे में पूनम पांडे ने ट्विटर पर काफी सनसनी फैला रखी हैं। वो समय-समय पर फिल्म के बारे सेक्सी कमेंट और बातें ट्विटर पर पोस्ट करती रहती हैं। खैर देखते हैं इस कमेंट का असर कहां तक होता है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X