पूनम ने तनहा मनाया जन्मदिन, फैंस ने कहा शादी करने योग्य हैं ये!

बॉलीवुड की सेंसेशनल सेलिब्रिटी पूनम पांडे का हाल ही में 23वां जन्मदिन था। इस मौके पर पूनम पांडे ने अपने दोस्तों और फैंस के साथ पार्टी करके वक्त ना बिताकर अपने माता पिता के साथ वक्त बिताया। पूनम पांडे की इस माता-पिता के साथ जन्मदिन बिताने वाली बात ने उनके फैंस को काफी हैरान किया। लोगों ने कमेंट किया कि ये जानकर बहुत खुशी हुई कि पूनम अपने परिवार को इतना मानती हैं और अपने माता-पिता के साथ अपनी जिदंगी का सबसे महत्वपूर्ण दिन बिताना पसंद करती हैं। पूनम पांडे ने अपने जन्मदिन पर कुछ खास ना करके सिर्फ परिवार के साथ वक्त बिताया और कहा कि कभी कभी जब वो बहुत थक जाती हैं तो उनका मन करता है अपनी मां की गोद में सिर रखकर आराम करने का।

पूनम ने कहा सलमान-शाहरुख के साथ पेड़ के इर्द गिर्द नहीं नाचना!

पूनम पांडे ने अपने जन्मदिन को शांति से मनाने के लिए इस साल अपना जन्मदिन सीक्रेट रखने के लिए किसी को कुछ नहीं बताया। लेकिन उनके फैंस को पता था कि 11 मार्च को पूनम का जन्मदिन होता है इसलिए उन्होंने रात के 12 बजे से ही पूनम को जन्मदिन की शुभकामनाएं देनी शुरु कर दीं। पूनम पांडे ने बताया कि बर्थडे के दिन मुझे 2000 मैसेजेस और 500 फोन कॉल आए। पूनम ने ये भी कहा कि मुझे तो यकीन ही नही था कि लोगों को मेरा जन्मदिन याद होगा और वो इतने सारे मैसेजेस भेजेंगे। लेकिन उनके इतने प्यार को देखकर वाकई मुझे बहुत खुशी हुई।

पूनम पांडे के इस पारिवारिक प्यार और स्नेह को देखते हुए उनके फैंस ने कहा कि पूनम तो वाकई एक आम लड़की की ही तरह हैं, जिसे अपने परिवार से बेहद प्यार है। मनोज जो कि दिल्ली से हैं का कहना है पूनम पांडे एक पारिवारिक लड़की हैं। भले ही वो जताएं कि वो बहुत बोल्ड हैं लेकिन असल में वो आम पारिवारिक लड़कियों की तरह ही सिंपल और आम हैं। राजू जो कि लखनऊ से हैं ने कहा पूनम पांडे एक बॉलीवुड सेलिब्रिटी हैं, इतनी भीड़ में अपना एक अलग मकाम हासिल करने के लिए पूनम ने जो रास्ता मिला वो अपना लिया। लेकिन कहीं ना कहीं दिल से तो वो एक आम, परिवार से प्यार करने वाली लड़की हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X