जीनत बन फ्लॉप हुई पूनम बनने चलीं स्मिता पाटिल
फिल्म नशा के बुरी तरह से फ्लॉप हो जाने के बाद बिकनी गर्ल पूनम पांडे को अब सादगी पसंद अभिनेत्री स्मिता पाटिल की याद आयी है जिसे सुनकर हर कोई हैरान है।
पूनम ने कहा कि उन्हें बॉलीवुड की दो लीजेंड अभिनेत्रियां स्मिता पाटिल और जीनत अमान काफी पसंद है और वह दोनों ही अभिनेत्रियों के काम से प्रभावित हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी खबर के मुताबिक पूनम पांडे ने कहा कि जीनत और स्मितो दोनों बेहद ही प्रतिभावान, सुंदर और सेक्सी अदाकारएं रही हैं।
Must See: पूनम पांडे की 50 सेक्सी तस्वीरें...
जीनत और स्मिता दोनों ही पूनम को साडी़ में भी सेक्सी और ग्लैमरस नजर आती हैं। पूनम इस समय बॉलीवुड में अलग तरह के रोल को तलाश रही है जो कि शायद काफी हद तक पूरी भी हो गयी है क्योंकि लेखक अजीत पाल ने पूनम को ध्यान में रखकर एक स्क्रिप्ट लिख रहे हैं जिसके बारे में अजीत ने कहा कि निसंदेह मेरी फिल्म पूनम की इमेज को पूरी तरह से बदल देगी क्योंकि मैंने पूनम के स्ट्रांग प्वाइंट पर फिल्म लिखी है। हालांकि उन्होंने पूनम औऱ फिल्म के बारे में ज्यादा कुछ बताया नहीं।
देखते हैं बिंदास पूनम को तो लोग नशा में बर्दाश्त नहीं कर पाये सादगी पसंद और अभिनय के तौर पर उन्हें लोग कितना तवज्जो देते हैं? फिलहाल पूनम बॉलीवुड में औऱ विकल्प भी तलाश रही है। ऐसा सुनने में आया है।
आईये आपको बताते हैं पूनम के बारे में दिलचस्प बातें..


Click it and Unblock the Notifications











