पूनम पांडे के साथ पति सैम बॉम्बे ने की बुरी तरह से मारपीट, अस्पताल में भर्ती, पुलिस ने की गिरफ्तारी
मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे एक बार फिर से कंट्रोवर्सी में छा गई हैं। मिली जानकारी के अनुसार पूनम पांडे के पति सैम बॉम्बे को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसकी वजह यह बताई जा रही है कि सैम बॉम्बे ने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की है। पूनम पांडे ने ही पति सैम बॉम्बे के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए मुंबई पुलिस में इसके खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।
Recommended Video
जिसके बाद पुलिस ने यह एक्शन लिया है। रिपोर्ट अनुसार मुंबई पुलिस ने सैम बॉम्बे को 8 नवंबर को गिरफ्तार किया। इसके बाद अदालत ने सैम बॉम्बे को 3 दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

मीडिया रिपोर्ट में यह सामने आया है कि पूनम पांडे ने यह बताया है कि सैम की पहली पत्नी अलवीरा को लेकर दोनों के बीच काफी बड़ा झगड़ा हुआ है। बात इतनी आगे चली गई कि पूनम पांडे के साथ सैम ने मारपीट शुरू कर दी। इस वजह से पूनम पांडे के चेहरे पर काफी चोट आयी है। पुलिस ने यह बताया है कि पूनम पांडे अस्पताल में एडमिट हैं।

सैम बॉम्बे की गिरफ्तारी
बांद्रा पुलिस ने पूनम पांडे का बयान लेने के बाद इस मामले को लेकर अपनी जांच शुरू कर दी है। रविवार को सैम बॉम्बे की गिरफ्तारी की गई है। ANI के अनुसार मुंबई पुलिस ने यह जानकारी दी है कि पूनम पांडे को सिर, आंखों और चेहरे पर गंभीर चोट आयी है। पूनम पांडे की शिकायत के बाद सैम के खिलाफ पुलिस केस दर्ज किया गया। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

लिव इन रिलेशनशिप में भी रह चुके
आपको बता दें कि पूनम पांडे ने सैम बॅाम्बेसे पिछले साल सितंबर में शादी की थी। दोनों एक दूसरे को कई सालों से डेट कर रहे थे। साथ ही दोनों एक साथ लिव इन रिलेशनशिप में भी रह चुके हैं। शादी होने के कुछ महीने के बाद ही दोनों के आपसी बिगड़ते रिश्ते खबरों में आने लगे थे।

पुलिस ने दर्ज कराई एफआईआर
इससे पहले अभिनेत्री पूनम पांडे ने गोवा में अपने पति के खिलाफ मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप लगाया था। पुलिस ने इस मामले पर एफआईआर भी दर्ज की थी। जांच को आगे बढ़ाते हुए गोवा पुलिस ने सैम की गिरफ्तारी भी की थी। फिर उन्हें जमानत पर छोड़ दिया गया था।


Click it and Unblock the Notifications