गूगल पर भी छाया पूनम पांडे का नशा
बिंदास बाला पूनम पांडे ने इन दिनों ट्विटर क्वीन के नाम से नवाजी जा रही हैं लेकिन पूनम पांडे का नशा इस कदर लोगों के सिर चढ़ा है जिसके कारण वो हर जगह सर्च की जा रही हैं। अभी तक तो उन्होंने ट्विटर पर अपना साम्राज्य बनाया हुआ था लेकिन अब गूगल पर भी उन्होंने अपना वर्चस्व जमा लिया है। इन दिनों पूनम पांडे गूगल पर सन्नी लियोन से ज्यादा गूगल पर सर्च की जा रही हैं।
पूनम से पहले सन्नी को सबसे ज्यादा लोग गूगल पर खोजते थे लेकिन अब पूनम को नंबर वन का खिताब मिल गया है और सन्नी का नंबर 2 हो गया है। सन्नी के बाद तीसरा नंबर करीना कपूर, चौथा प्रियंका चोपड़ा, पांचवा ऐश्वर्या राय का है।
पूनम के बारे में लोगों का कहना है कि पूनम पांडे,सन्नी लियोन से ज्यादा हॉट औऱ बिंदास हैं क्योंकि सन्नी की हॉटनेस वो जिस्म 2 में देख चुके हैं लेकिन अभी तक पूनम ने अपने पत्ते नहीं खोले हैं ऐसे में उनके प्रति लोगों की जिज्ञासा काफी है। इसलिए उनकी फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।अपने बारे में यह बातें सुनकर पूनम पांडे बेहद खुश हो रही होंगी। वैसे यह बातें उनकी आने वाली फिल्म नशा के लिए काफी अच्छा संकेत हैं जो उसे सफल होने में मदद कर सकता है। नशा एक एडल्ट फिल्म है जिसे निर्देशित कर रहे हैं अमित सक्सेना। अमित सक्सेना जिस्म 2 में सन्नी को निर्देशित कर चुके हैं। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि अमित पूनम को कितना खूबसूरत और बिंदास पर्दे पर दिखा पाते हैं, क्योंकि लोगों ने तो गूगल पर पूनम को सन्नी से ज्यादा हॉट बता दिया है।


Click it and Unblock the Notifications
