पूनम अपनी सेक्सी टांगों से करेंगी पोल डांस!
पूनम पांडे की सेक्सी टांगे आजकल काफी सुर्खियों में हैं। पूनम पांडे की पहली फिल्म नशा के पोस्टर ने तो इंटरनेट की दुनिया में बवाल मचा दिया है। फिल्म में पूनम पांडे की टांगों पर सबसे ज्यादा ध्यान दिया गया है क्योंकि फिल्म के पोस्टर में ही उनकी टांगे सबसे ज्यादा आकर्षक दिखाई गयी हैं और बताया जा रहा है कि इन टांगों को इतना सेक्सी दिखाने के लिए पूनम को एसी के सामने ठंडी जगह पर बैठाया गया वो भी 4-5 घंटे के मेकअप के बाद। अब पूनम पांडे की फिल्म नशा के लिए एक पोल डांस की शूटिंग हो रही है और मीडिया भी जमकर इस पोल डांस का प्रमोशन करने को तैयार है।
आज यानी 20 जून को पूनम पांडे अपनी सेक्सी टांगों से नशा फिल्म के लिए एक पोल डांस करेंगी और इस पोल डांस की पब्लिसिटी के लिए नशा के निर्देशक ने पूरी मीडिया को इस शूट को कवर करने के लिए बुलाया है। फिल्हाल मीडिया को भी अपने एंटरटेनमेंट के लिए कुछ मिल गया है। मीडिया को इस शूट पर बुलाने के पीछे नशा की टीम का पूरा मकसद यही है कि फिल्म को पूनम के जरिये जितनी पब्लिसिटी मिल सके उतना ही अच्छा है। क्योंकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना बिजनेस करेगी ये उसके प्रमोशन पर ही डिपेंड करता है।
सिर्फ इतना ही नहीं बल्कि नशा फिल्म की पब्लिसिटी के लिए फिल्म के निर्देशक ने जमकर नये नये तरीके यूज किये हैं। पूनम पांडे ने भी अपनी तरफ से कोई भी कसर नहीं छोड़ी है। आइये देखते हैं नशा फिल्म के प्रमोशन के हथकंडे।


Click it and Unblock the Notifications











