बिकनी गर्ल पूनम पांडे मुंबई में स्लटवॉक का नेतृत्व करेंगी

लेकिन उन्होने ये कहकर सनसनी फैला दी कि वो बहुत जल्दी मायानगरी मुंबई में स्लट वॉक करवायेगी। जिसका नेतृत्व वो खुद ही करेगीं। इस बारे में उन्होंने खुद टि्वटर पर लिखा है। उन्होंने अपनी टि्वट पर साफ किया है कि उन्हें बहुत जल्द लोग मुंबई में स्लट वॉक करते देखेगें। गौरतलब है कि दिल्ली में रविवार को महिलाओं के साथ होने वाले यौन हिंसा और रूढ़िवादिता के खिलाफ बेशर्मी मोर्चा निकाला गया।
कुछ लोगों का कहना है कि अगला स्लट वॉक मुंबई में निकाला जायेगा लेकिन अभी तक इसकी पुष्टि नहीं हुई है। आपको बता दें कि ये वो ही पूनम पांडे हैं जिन्होंने विश्वकप के दौरान ये कहकर सनसनी फैला दी थी कि अगर भारत, पाकिस्तान को हरा दे और विश्वकप जीत जाये तो वो सरेआम न्यूड हो जायेगीं। हांलाकि वो बाद में अपने बयान से पलट गयीं। हाल ही में खत्म हुए कलर्स के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में वो एक प्रतियोगी के रूप में नजर आयी थीं।


Click it and Unblock the Notifications











