पाकिस्तान के जिहादी भी पूनम पांडे से करते हैं इश्क?
जिससे पूनम को एहसास हुआ कि उनकी वेबसाइट किसी जेहादी ने हैक की है जिसकी वजह से उन्हें गुस्सा भी आ रहा था और डर भी लग रहा था। इसलिए उन्होंने तुरंत अपनी स्थिति को अपने चाहने वालों के बीच में ट्विटर पर साफ कर दी। वह तुरंत मुंबई के साइबर सेल में शिकायत दर्ज कराने भी पहुंच गयी हैं।
पूनम ने ट्विट किया है कि अपने वेबसाइट पर कश्मीर को लेकर हो रही गलत बयानबाजी से वह काफी भयभीत भी है। लेकिन उन्हें पूरी उम्मीद है कि वह जल्द ही इस जटिल समस्या से निजात पा लेंगी।
वैसे सोचने वाली बात है कि अगर वाकई में वो मैसेज जेहादियों ने किये हैं तो उन्हें अपनी बात कहने के लिए केवल पूनम पांडे की ही वेबसाइट मिली थी।पूनम से ज्यादा चर्चित लोग इंटरनेट यूजर्स हैं लेकिन पूनम को ही चुनने का मकसद क्या यह हो सकता है कि युवाओं की तरह जेहादी भी पूनम के इश्क में गिरफ्तार हैं।
गौरतलब है कि सोमवार को पूनम पांडे की वेबसाइट www. poonampandey.co.in को आज सुबह किसी ने हैक कर लिया था। इस बात की जानकारी ट्विटर क्वीन पूनम पांडे ने ही ट्विटर पर दी थी। मैडम ने लिखा है कि ' प्लीज हेल्प, मेरी वेबसाइट हैक हो गई है, हैक करने वालों ने कश्मीर के लिए आवाज उठाने की बात की है. मैं बहुत निराश हूं और डरी हुई हूं.' इससे पहले पिछले महीने पूनम पांडे ने लिखा था कि कोई उनके निजी क्षणों से लगातार छेड़-छाड़ कर रहा है। खैर हम भी उम्मीद करते हैं कि वाकई में पूनम को इस समस्या से जल्द से जल्द छुटकारा मिले।


Click it and Unblock the Notifications












