मंदाकिनी की तरह गंगा को मैली करने चली पूनम पांडेय
मुंबई। हेडिंग पढ़कर अब तक शायद आपको अंदाजा हो गया हो कि हम क्या कहना चाहते हैं, जी हां पूनम पांडेय एक फिल्म में उसी तरह का किरदार करेंगी जैसा फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' में मंदाकिनी ने किया था। इस सीन में मंदाकिनी ने झरने के नीचे बेहद बोल्ड और बॉलीवुड का आईकॉनिक दृश्य दिया था, जो कि आज तक लोगों की यादों में ताजा है।
पूनम ने बताया कि वह अब क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों की तरफ देख रही है, जिसमें उन्हें एक बंगाली फिल्म का ऑफर मिला है, इस फिल्म में वह एक गांव की गोरी की भूमिका निभा रही है। यह पूछने पर कि वह एक गांव की लड़की का किरदार निभा रही हैं तो क्या वह एक्सपोज कम करेंगी या नहीं करेंगी ? पूनम ने इसका सीधा सा जवाब दिया कि अगर मैं एक्सपोज नहीं करूंगी तो मेरे फैंस बुरा मान जाएंगे। हालांकि उन्होने इससे इनकार किया कि वह पूरी तरह से मंदाकिनी की नकल करेंगी, उनका कहना है कि इस फिल्म में मेरा किरदार वैसा ही है जैसा 'सत्यम शिवम सुंदरम्' में जीनत अमान का और 'राम तेरी गंगा मैली' में मंदाकिनी का था।
पूनम का कहना है कि वह क्षेत्रीय भाषा के सिनेमा में काम करने के लिए तैयार हैं। पूनम की पहली फिल्म नशा थी जो कि फ्लॉप रही। इस फिल्म को कामयाबी नहीं मिल सकी, लेकिन इससे वह निराश नहीं है। पूनम का कहना है कि अगर टॉलीवुड निर्देशक चाहते हैं तो मैं उनके साथ काम करने को तैयार हूं।
पूनम पांडेय उस समय चर्चा में आयीं जब उन्होने टीम इंडिया के लिए न्यूड होने की बात की थी।


Click it and Unblock the Notifications












