पूनम ने कहा नशा ही नशा है नशा में!
पूनम पांडे की फिल्म नशा जल्द ही थियेटरों में लगने वाली है और अपनी ट्विटर क्वीन पूनम पांडे जमकर अपनी इस फिल्म को पब्लिसिटी दिलाने के लिए मेहनत कर रही हैं। कभी अपनी खूबसूरत टांगों से तो कभी अपने पोल डांस से। लेकिन खास बात ये है कि पूनम की इन सब हरकतों में और उनकी तस्वीरों में जितना नशा है उतना नशा उनकी बातों में नहीं है। पूनम अपनी फिल्मों के प्रमोशन्स के दौरान ना जाने क्यों ज्यादा बोलती ही नहीं। या तो पूनम को पहले से ही अपनी नशा फिल्म का नशा चढ़ गया है और या तो हो सकता है कि पूनम जितनी दिखने में बोल्ड हैं उतनी बोलने में नहीं इसलिए वो मीडिया के सामने ज्यादा बोलने से कतराती हैं।
पूनम की फिल्म नशा के पोस्टर लॉंच के दौरान पूनम पांडे मीडिया के सवालों पर चुप ही रहीं लेकिन उनके निर्दे्शक रुपेश पॉल ने ही फिल्म के प्रमोशन की कमान संभाली और उसके बाद हाल ही में जब मीडिया को नशा फिल्म के लिए पूनम द्वारा शूट किये जा रहे पोल डांस को शूट करने के लिए मीडिया को बुलाया गया तब भी पूनम ने ज्यादा कुछ ना बोलते हुए कहा कि उनकी फिल्म नशा में नशा ही नशा है। पूनम ने अपनी फिल्म के शुरु होने से पहले ही ये दावा किया था कि उन्होंने अभी तक जो कुछ भी किया है वोकुछ भी नहीं है और नशा फिल्म में उन्हें और भी बढ़कर मिलेगा।
हाल ही में ये खबर भी आई कि फिल्म में पूनम पांडे की टांगों पर मेकअप करने में लगभग 4-5 घंटे का समय लगा। पूनम की टांगों को ही नशा फिल्म के पोस्टर में दिखाया गया है। और वो भी काफी सेक्सी रुप में। आइये आप भी देखिये पूनम की सेक्सी टांगों की कुछ तस्वीरें


Click it and Unblock the Notifications