..................... Poonam Pandey gets Sachin tattoo on her arms - Hindi Filmibeat

सचिन को बाहों में लिए पूनम पहुंची उनका आखिरी मैच देखने!

पूनम पांडे अपने क्रिकेट प्रेम की वजह से काफी फेमस हुई हैं और इसी वजह से उन्हें बॉलीवुड में एंट्री भी मिली है। जिस तरह से क्रिकेट के प्रेमियों के लिए सचिन तेंदुलकर का आखिरी मैच बहुत ही महत्वपूर्ण था उसी तरह से पूनम पांडे के लिए भी ये मैच काफी इंपोर्टेंट था। पूनम ने इसी लिए इस दिन को खास बनाने के लिए कुछ हटकर करने की सोची और सचिन का टैटू अपनी बाहों में बनवाकर वो सचिन का मैच देखने गयीं। कहीं उनके फैन्स इस बात से बेखबर ना रह जाएं इसलिए पूनम ने ट्विटर के जरिये अपने सभी फैन्स को इस बात की जानकारी भी दे दी कि वो सचिन का आखिरी मैच देखने जा रही हैं।

पूनम ने साथ ही ये भी कहा कि वो इस मैच के दौरान कुछ खास सरप्राइज लेकर जा रही हैं। इसके बाद पूनम ने अपनी एक तस्वीर ट्वीट की जिसमें वो डीप नेक का टॉप पहने हुए हैं और अपनी बाहों पर सचिन का टैटू बनवा रही हैं। साथ ही पूनम ने टैगलाइन लिखी सचिन पूनम की बाहों में। सचिन तेंदुलकर जो आज क्रिकेट से सन्यास ले रहे हैं के फैन्स आज काफी दुखी हैं। आज सचिन का क्रिकेट पिच पर आखिरी दिन है। सचिन के फैन्स ही नहीं बल्कि सचिन के परिवार वाले भी इस बात से बेहद दुखी हैं। सचिन की पत्नी का कहना है कि सचिन के लिए क्रिकेट ही सबकुछ था अब पता नहीं वो क्या करने वाले हैं।

सचिन तेंदुलकर की फैन पूनम पांडे भी इस बात से दुखी हैं कि सचिन क्रिकेट छोड़ रहे हैं। लेकिन वो तो अपने दुख में भी अपनी पब्लिसिटी का बहाना ढूंढ़ लेती हैं। सचिन के इस विदाई के दिन भी पूनम ने अपना एक्सपोज करना नहीं छोड़ा और वो एक बहुत ही सेक्सी ड्रेस पहनकर स्टेडियम में पहुंची। जिससे उनकी बाहों पर बना सचिन भी सभी को नज़र आ जाए। पूनम के अलावा बॉलीवुड के कई दिग्गज भी सचिन वो विदाई देने पहुंचे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X