नशा के इंतजार में रात भर सो ना सकीं पूनम!
पूनम पांडे कीपहली बॉलीवुड फिल्म नशा आज यानी 26 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के रिलीज होने के खुमार में पूनम पांडे को रात भर नींद नहीं आई। वो रात भर अपने ट्विटर और फेसबुक फैन्स से उन्हे्ं सपोर्ट और उनकी फिल्म को ढेर सारा प्यार देने की रिक्वेस्ट करती रहीं। पूनम पांडे की फिल्म नशा का लोगों तो बेसब्री से इंतजार था ही साथ ही पूनम पांडे को भी अपनी इस पहली फिल्म को लेकर इतनी उत्सुकता है कि वो दिन रात बस अपने फैन्स के जरिये अपनी फिल्म नशा हिट बनाने की सोच रही हैीं। पूनम पांडे किसी से भी पीछे नहीं रहना चाहती हैं खासतौर पर सन्नी लियोन और शर्लिन चोपड़ा से।
नशा फिल्म के लिए पूनम पांडे ने जमकर मेहनत की है सबसे कठिन टास्क था अपने फैन्स से अपनी फिल्म से जुड़ी बातें छुपाकर रखना और सोशल नेटवर्किग साइट्स से दूर रहना। इसके अलावा पूनम पांडे ने अपनी फिल्म के प्रमोशन के लिए भी अपना सबसे बड़ा और कामगार हथियार यूज किया और वो था उनका ट्विटर जिसकी वो क्वीन हैं। पूनम पांडे की फिल्म नशा एक 18 साल के लड़के की कहानी है जो कि अपनी से बड़ी उम्र की लड़की से प्यार करने लगता है। लेकिन वो लड़की भी किसी और से प्यार करती है।
नशा फिल्म को लेकर लोगों में जिस कदर उत्सुकता नज़र आ रही है उसे देखकर तो यही लग रहा हैकि छोटे से बजट में बनी ये फिल्म कम सेकम अपने फायदे भर का बजिनेस तो कर ही लेगी। आइये देखतेहैं एक झलक नशा फिल्म की।


Click it and Unblock the Notifications