..................... Poonam Pandey drink up to shoot party scenes for Nasha, बोतल से ज्यादा पूनम में है नशा - Hindi Filmibeat

बोतल से ज्यादा पूनम में है नशा!

पूनम पांडे एक बार फिर से सुर्खियों में हैं अपनी फिल्म नशा को लेकर। यूं तो फिल्म का नाम ही इतना नशीला है कि लोगों पर ये वैसे भी चढ़ने लगा है और साथ ही जब इसमें पूनम जैसी हॉट बेब्स हों तब तो ये नशा और भी दुगना हो जाता है। पूनम पांडे ने भी अपनी फिल्म को नशीला बनाने में कोई भी कसर नहीं छोड़ी है वो कुछ ना कुछ ऐसा कर देती हैं लोगों पर नशा का नशा फिर से चढ़ जाता है। खबर है कि पूनम पांडे ने अपनी फिल्म नशा के लिए एक पार्टी की शूटिंग करने के लिए खुद को शराब के नशे में डुबो दिया। नशे में ही पूनम ने फिल्म की शूटिंग की और फिल्म के निर्देशक ने भी इस तरह पार्टी का एक असली सा शॉट शूट कर लिया।

पूनम पांडे अपनी फिल्म को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं इसलिए वो फिल्म को लगातार सुर्खियों में बनाए रखने की कोशिश करती रहती हैं। कभी भरी भीड़ के सामने अपने कपड़े उतारकर वो सुर्खियों में आ जाती हैं तो अब शराब पीकर शूटिंग करने को लेकर भी वो सुर्खियों में आ गयी हैं। असल में पूनम पांडे को सुर्खियों में रहने की आदत हो गयी है और अब वो गुमनामी के अंधेरे में नहीं जाना चाहतीं। पूनम ने अपनी तस्वीरों के जरिये खुद को ट्विटर क्वीन भी बनाया है और वो नहीं चाहतीं कि अब वो अपने फैन्स की दिमाग से एक पल के लिए भी हटें। इसलिए अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होते हुए भी पूनम लगातार अपने फैन्स से जुड़ी रहती हैं।

वैसे सच तो ये हैं कि पूनम भले ही शराब पीकर एक्टिंग करें या फिर यूं ही असली नशा तो पूनम में है ना कि बोतल में। लेकिन पूनम का ये अंदाज सच में काबिलेतारीफ है कि फिल्म के एक सीन में पूरी सच्चाई लाने के लिए उन्होंने शराब भी पी ली यही तो सच्चे कलाकार की विशेषता होती है कि वो अपने हर एक सीन में सच्चाई लाने की कोशिश करता है। भले ही पूनम की ये पहली फिल्म हो लेकिन पूनम जिसतरह अपनी शूटिंग कर रही हैं उसे देखकर यही लगता है कि एक्टिंग ही पूनम की असली जगह हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X