पूनम पांडे को है इंतजार अपने वेलेंटाइन का..
ट्विटर पर अपनी तस्वीरों के चलते मशहूर हो चुकी किंगफिशर मॉडल पूनम पांडे इस वेलेंटाइन डे को कुछ खास बनाना चाहती हैं। इसके लिए पूनम ने अपने फेसबुक पर एक कॉटेंस्ट भी ऑर्गेनाइज किया है। इसका विनर ही पूनम का ड्रीम डेट होगा।
पूनम कहती हैं कि वो अभी भी सिंगल हैं और अपने वेलेंटाइन का वेट कर रही हैं। वैसे यह पूनम के चाहने वालों के लिए अच्छी खबर हैं कि पूनम अपने लिए ड्रीम डेट की तलाश कर रही हैं। इसी बीच उन्होंने यह भी बताया है कि उनका ड्रीम डेट पूनम के पिता की ही तरह होना चाहिए जो उनके साथ कमिटेड हो।
जब पूनम से इस दिन के गिफ्ट के बारे में पूछा गया तो उन्होंने डामंड्स का नाम लिया लेकिन साथ ही यह भी कहा कि उन्हें गिफ्ट लेने के बजाए देना ज्यादा अच्छा लगता है। देखते हैं कि पूनम पांडे की ड्रीम डेट कौन होगा जो उनका दिल जीत लेगा।


Click it and Unblock the Notifications