पूनम के 'डर्टी होली प्ले' में यू ट्यूब का भंग, वीडियो बैन किया
होली और जन्मदिन की खुशियां अपने फैन्स से बांटने के लिए पूनम पांडे ने अपना अब तक का सबसे हॉट वीडियो अपलोड किया जो चंद मिनट तक यू ट्यूब पर रहा उसके तुरंत बाद ही इस साइट ने पूनम के डर्टी प्ले को ब्लॉक कर दिया।
पूनम का कहना है कि वो होली के ही दिन पैदा हुई थी। इसबार होली भी उनके जन्मदिन के करीब ही है, इसके चलते वो डबल सेलीब्रेशन करना चाह रही थी और उन्होंने इस मौके पर अपना डर्टी होली प्ले अपलोड किया। लेकिन उनके होली के इस रंग में भंग यू ट्यूब ने डाल दिया।
इस वीडियो में भी पूनम हमेशा की तरह बिकनी में ही दिख रही थी। साथ ही उनके शरीर पर रंग लेगे हुए थे, इसके बाद वो कुछ अशल्लील हरकतों पर उतर आईं जिसके चलते इसे तुरंत ही बैन कर दिया। पूनम ने यह भी लिखा था कि 18 वर्ष से कम उम्र वाले इसे ना देखे, अगर वो देखते हैं तो इसके लिए पूनम जिम्मेदार नहीं होंगी।


Click it and Unblock the Notifications