Poonam Pandey Death- 10 साल का सफर, विवाद और रियालिटी शो.. ऐसा रहा पूनम पांडे का करियर

पूनम पांडे जो कि मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस रही हैं वो अब इस दुनिया में नहीं रहीं। महज 32 साल की उम्र में पूनम पांडे ने अपनी अंतिम सांसे लीँ। अगर हम उनके करियर की बात करें तो वो काफी उतार चढ़ाव वाला रहा है और इस दौरान काफी विवादों का सामना भी उनको करना पड़ा है।
आज से करीब 10 साल पहले अभिनेत्री ने अपने करियर की शुरुआत की थी। उनको लेकर सबसे पहले चर्चा साल 2011 में शुरु हुई थी। ये वो दौर था जब क्रिकेट विश्वकप हो रहा था और उन्होने एक विवादित बयान दे डाला था।
हालांकि उनका करियर कुछ खास नहीं रहा और जैसे तैसे उनकी गाड़ी बॉलीवुड के ट्रैक पर चल पड़ी थी। साल 2013 में उनको पहली फिल्म मिली जिसका नाम नशा था। ये उनकी डेब्यू फिल्म थी और इसके बाद उनको पहचान मिल गई थी।
कई फिल्मों में किया काम
नशा से डेब्यू करने के बाद पूनम पांडे को लगातार काम मिल रहा था और उन्होने कई फिल्मों में काम किया। इस लिस्ट में पूनम पांडे लव इस पॉइजन, मालिनी एंड कंपनी, आ गया हीरो और द जर्नी ऑफ कर्मा जैसे फिल्में शामिल हैं। हालांकि को ऐसी फिल्म नही है जो कि बहुत बड़ी साबित हुई थी या फिर वो किसी बड़े सुपरस्टार के साथ नजर आईं थीँ। उनका करियर इसी तरह की बी ग्रेड फिल्मों के द्वारा आगे बढ़ा था। फिल्मों के अलावा वो अपनी तस्वीरें और वीडियोज जरिए चर्चा में रहती रही हैं। कई बार विवादित बयान भी सुर्खियों का हिस्सा रहे हैं।
रियालिटी शो का हिस्सा रहीं
पूनम पांडे कुछ समय पहले तब चर्चा में रहीं थीं जब उनको एक रियालिटी शो में देखा गया था। हम बात कर रहे हैं लॉकअप की। इस सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया था। लोगों को सीजन काफी पसंद आया था। ऐसा कहा जा रहा था कि इसके बाद वो कई और शो कर सकती हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
पूनम पांडे अब हमारे बीच नहीं है और उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर के कारण हुई है। उनके मैनेजर ने सुबह इसको लेकर आधिकारिक जानकारी दी थी।


Click it and Unblock the Notifications