पूनम ने कहा, पाकिस्तान वालों बुरा ना मानो कोहली है
मीरपुर में चल रहे एशिया कप में कल हुए मैच की प्रशंसा हर कोई कर रहा है। पाकिस्तान पर भारत की विराट जीत का सेहरा कोहली के सिर पर ही बंधा। विपाट ने इस मैच में कल पाकिस्तान के खिलाफ शानदार 183 रन बनाकर अपना 11वां वनडे शतक पूरा किया।
इसी के साथ ही उन्होंने इस पारी में अब तक के सबसे अधिक रन बनाएं। कोहली के इस जीत की चर्चा हर किसी के जबान पर है तो ऐसे में ट्विटर क्वीन पूनम पांडे भला कैसे पिछे रहती उन्होंने भी ट्विटर पर विराट की जमकर प्रशंसा की साथ ही उन्हें एक गिफ्ट भी दिया।
पूनम ने अपनी एक तस्वीर अपलोड करते हुए ट्विटर पर लिखा है कि... कल का मैच काफी शानदार था लव यू विराट... कल कोहली ने काफी अच्छा खेला.. तुम तालियों के हकदार हो... तुमपर हमें गर्व है हम इस मैच को हमेशा याद रखेंगे। कोहली हीरा है। इतना ही नहीं पूनम ने तो यह भी लिखा पाकिस्तान वालों बुरा ना मानो कोहली है।


Click it and Unblock the Notifications
