वाह...सलमान से ज़्यादा वज़नी है कोर्ट कचहरी में पूनम पांडे का नाम!
[बॉलीवुड समाचार] पूनम पांडे को अगर आप नहीं जानते तो वाकई आपको बॉलीवुड गपशप का कोई ज्ञान नहीं है। खैर, नहीं पता है तो बता दें कि पूनम पांडे, बॉलीवुड की स्वघोषित सेलिब्रिटी हैं। अब वो सेलिब्रिटी हैं या नहीं इस पर बहस करके कुछ मिलना नहीं है तो बात करते हैं मुद्दे की।
वैसे पूनम पांडे, साउथ की फिल्म इंडस्ट्री का जाना माना नाम बनती जा रही है। खबरों में आज वो इसलिए हैं कि उनका दो साल पुराना कोर्ट केस उनकी कोर्ट में हाज़िरी के बिना ही रद्द कर दिया गया। अब बोलिए इसे कहते हैं कोर्ट कचहरी का वज़न। एक सलमान खान जैसे स्टार हैं जिनका कोर्ट केस सालों से निपट ही नहीं पा रहा है।
दूसरी तरफ पूनम पांडे, जिनको कोर्ट जाने की भी ज़रूरत नहीं और उनका केस रद्द कर दिया गया। खबर है कि 2012 में पूनम ने एक विज्ञापन के लिए भगवान विष्णु की तस्वीर में सचिन तेंदुलकर के चेहरे के साथ सेमी-न्यूड होकर तस्वीरें खिंचवाईं थी। इस फोटो पर काफी बवाल हुआ और बेंगलुरू की एक अदालत में पूनम पर केस दर्ज किया गया।
इस केस में अदालत ने उनके खिलाफ समन जारी करते हुए 26 फरवरी 2013 तक पेश होने का आदेश भी जारी किया था, ताकि वो अपना पक्ष रख सकें। हालांकि पुलिस से सम्मन न मिलने के चलते वो अदालत में पेश नहीं हुई। बेंगलुरु पुलिस को हर बार वो पते पर नहीं मिली, लिहाजा उन्हें सम्मन नहीं दिया जा सका।
ALSO SEE PICS: कभी SRK तो कभी क्रिकेट, NUDE होने के लिए हमेशा तैयार पूनम पांडे
लेकिन फिर भी एक्ट्रेस के वकील की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने उनके खिलाफ केस को तकनीकी आधार पर खारिज कर दिया। इसे कहते हैं भई पूनम की किस्मत...बिन मांगे कोर्ट केस रद्द...मांगे मिले ना बेल!


Click it and Unblock the Notifications












