क्या हैं सन्नी लियोन, असली अदाएं तो पूनम दिखाएंगी
आज हर तरफ सन्नी लियोन के हुस्न की चर्चा हो रही है। सन्नी के बाद कुछ दर्शकों का ध्यान बंगाल की एक्ट्रेस पाउली दम ने अपनी तरफ खिंच लिया है। वैसे बोल्ड सनसनी सन्नी की जिस्म 2 को लेकर चर्चाओं का दौर थम भी नहीं पा रहा है, ऐसे में किंगफिशर मॉडल पूनम पांडे की फिल्मों में इंट्री की खबरें आने लगी हैं।
जी हां स्ट्रीपिंग क्वीन और अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाली पूनम पांडे की भी बॉलीवुड में धमाका करने की खबरें आने लगी हैं। पूनम ने भी बॉलीवुड में इंट्री लेने का ऐसा समय चुना है जब सन्नी और पाउली जैसी हॉट स्टार्स ने सबका ध्यान अपनी तरफ किया है।
ऐसा लगता है पूनम पांडे ने अब सन्नी लियोन और पाउली दम जैसी हॉट बालाओं को टक्कर देने का मन बना लिया है। क्योंकि ऐसी खबर आ रही है कि पूनम एक ऐसी फिल्म के लिए काम कर रही हैं जो बॉलीवुड की अब तक की सबसे बोल्ड फिल्म होगी और इसका फर्स्ट लुक मई महीने के पहले हफ्ते में जारी किया जाएगा।
आज कल वैसे भी जहां सन्नी ट्विटर पर हाइपर एक्टिव दिखाई दे रही हैं वहीं पूनम ट्विटर पर कम ही दिखाई दे रही हैं। कहने वाले तो यह भी कह रहे हैं कि पूनम अपनी फिल्म के चलते ही ट्विटर पर ध्यान नहीं दे पा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications