पूनम और सलमान खान में क्या है कॉमन!
अगर हम कहें कि पूनम पांडे और सलमान खान में कुछ कॉमन हैं तो आपको शायद यकीन ना हो लेकिन ये सचहै। पूनम पांडे और सलमान खान में कुछ ऐसा है जो कि एक जैसा है और ये बात खुद पूनम पांडे ने शेयर की है। पूनम पांडे का कहना है कि उनके और सलमान खान के बीच कुछ ऐसा है जो कि एक जैसा है और वो है शर्टलेस होना। पूनम पांडे ने अपने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि सलमान खान को जिस तरह से शर्टलेस होना पसंद है उसी तरह से उन्हें भी ये सब करना पसंद है। यानी कि घुमा फिरा कर पूनम ने ये कहा है कि सलमान खान की तरह उन्हें भी शर्ट उतारना पसंद है वो भी फिल्मों में।
वैसे पूनम पांडे की ये बात कुछ हजमनहीं हुई। क्यों कि सीधे सलमान खान के साथ अपनी तुलना कर देना वाकई थोड़ा अजीब है। कहां तो पहले पूनम पांडे कहती थीं की उन्हें सलमान खान या शाहरुख खान के साथ पेड़ों के किनारे डांस करते हुए फिल्में नहीं करनी। क्योंकि वो नहीं चाहती कि फिल्म की सफलता किसी औ रके नाम चली जाए लेकिन अब फिल्म के रिलीज होते ही आखिर पूनम ने पासा फेंका और सीधे सलमान खान को निशाना लगाते हुए खुद को उनका फैन बना दिया। पूनम पांडे ने कहा कि वो सलमान खान की फैन हैं और सलमान खान की तरह उन्हें भी शर्ट उतारना बेहद पसंद है।

पूनम पांडे ने ये भी कहा कि हालांकि वो अपनी सेक्सी और हॉट वीडियो और तस्वीरें शेयर करती हैं लेकिन इसके बावजूद उनकी तुलना पॉर्न स्टार्स के साथ नहीं की जानी चाहिए क्योंकि वो कोई पॉर्न स्टार नहीं हैं। वो हर चीज अपनी हद में रहकर करती हैं। पूनम पांड ने कहा कि आह आउच के अलावा भी मेरी फिल्मों में डायलॉग होते हैं। पूनम का कहना है कि उनकी फिल्म नशा की काफी तारीफ हो रही है और उन्हें ढ़ेर सारे बधाईयों भरे फोन भी आ रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications