'तुम कभी पूनम पांडे नहीं बन सकती चित्रांगदा'
ट्विटर की बोल्ड क्वीन पूनम पांडे ने देसी ब्वॉयज़ की एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह के कमेंट का जवाब दिया है। पूनम का कहना है कि अब एक्ट्रेस मेरा नाम लेकर खुद को फेमस कर रही हैं।
पूनम पांडे ने ट्विटर पर चित्रांगदा पर सिधा वार करते हुए कहा है कि पूनम ने लिखा है कि चित्रागंदा उनसे जलन के मारे मानपर भौंक रही हैं। उन्हें कोई नहीं जानता तो वह मेरा नाम लेकर खुद को अब मशहूर करना चाहती हैं। शनिवार को यह मॉडल दिन भर चित्रांगदा के ट्वीट का ही जवाब देती रहीं।
इतना ही नहीं पूनम ने तो यह भी लिखा है कि जब लोग तुम्हारे खिलाफ बोले तो समझ लो कि आप तरक्की कर रहे हो। इसके साथ ही चित्रांगदा को चुनौती भी दे डाली मुझसे ईर्ष्या करो, नफरत करो तुम कभी पूनम पांडे नहीं बन सकती।
आपको बता दें कि ट्वीटर पर चित्रांगदा ने लिखा था कि कोई भी एक्ट्रेस पूनम पांडे की बराबरी नहीं कर सकती वह तो कबड्डी जैसे गेम्स के लिए भी अपने कपड़े उतारने को तैयार हो सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications