बदल गई पूनम पांडे की मानसिकता!

By Ajay Mohan

मुंबई। भारतीय टीम के जीतने से लेकर हर बड़ी खबर पर न्‍यूड होने की बात करने वाली पूनम पांडे की मानसिकता बदल गई है। लेकिन कब बदली, कैसे बदली, यह जानकर आप सिर्फ एक बात कहेंगे- पूनम कभी नहीं सुधरेंगी।

आपको उलझाने के बजाये हम सीधे ले चलते हैं पूनम पांडे के ट्वीट्स पर, जहां उन्‍होंने सभी फॉलोवर्स को कुछ मिनटों के लिये हैरान कर दिया। पूनम ने लिखा, "मैंने अपने पिछले टृवीट्स डिलीट कर दिये हैं, क्‍योंकि मेरी मानसिकता अब बदल गई है। इस ट्वीट के बाद तमाम लोग हैरान रह गये। पूनम पांडेय को संबोधित करते हुए लोगों ने लिखा, आखिर ऐसा क्‍या हो गया जो पूनम बदल गईं।

हमने जब ट्विटर पर पोस्‍ट पढ़ने के बाद अपने साथियों को बताया, तो ये सवाल पलट कर आये- क्‍या पूनम कल से सिर्फ साड़ी में दिखेंगी? क्‍या अब पूनम हॉट फोटोशूट नहीं खिंचवायेंगी? क्‍या पूनम अब अपने बेडरूम में लगे कैमरे को हटा देंगी? क्‍या वो अब बिकनी के बजाये सिर्फ साड़ी में दिखेंगी.... वगैरह-वगैरह। एक पल के लिये हमें भी लगा कि पूनम वाकई में बदल गईं।

लेकिन 20 मिनट के अंदर सारी सोच धरी की धरी रह गई, जब पूनम ने लिखा, "डोनल्‍ड नहाते वक्‍त पैंट क्‍यों नहीं पहनता, सिर्फ टॉवल में क्‍यों रहता है? यही नहीं अगला ट्वीट आया, "टॉम एंड जैरी हमेशा नग्‍न या बीच पर जाने वाले कॉस्‍ट्यूम में ही क्‍यों रहते हैं?" इन्‍हीं ट्वीट्स से समझ में आ गया कि सब सुधर जायेंगे लेकिन पूनम नहीं, जो कार्टून कैरेक्‍टर में भी न्‍यूडिटी खोजती रहती हैं। वैसे मानसिकता में असली बदलाव तो तब दिखेगा जब ट्विटर से वो अपनी हॉट तस्‍वीरें भी हटा दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X