कल बजट में हुई सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन को लेकर बात.. और रात में ही पूनम पांडे की हो गई मौत

अभिनेत्री पूनम पांडे के निधन से लोग सदमें में हैं और इस वक्त उनको लेकर कई तरह की बातें हो रही हैं। आ रही जानकारी की मानें तो अभिनेत्री का निधन सर्वाइकल कैंसर से हुए है। गुरुवार की रात एक्ट्रेस का निधन हुआ जिसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह आई।
जैसे ही खबर आई कि एक्ट्रेस की मौत सर्वाइकल कैंसर से हुई है तो अंतरिम बजट 2024-25 का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वित्त मंत्री के द्वारा सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन लगाने की बात कही गई थी।
सर्वाइकल कैंसर की वैक्सीन के बजट को पास करते हुए इसके तहत 9-14 साल की लड़कियों का टीकाकरण करके कैंसर के जोखिमों को कम करने पर ध्यान दिया जाएगा। ये बात 1 फरवरी को हुई और उसी दिन रात को एक्ट्रेस की मौत हो गई।
तेजी से बढ़ रहा है सर्वाइकल कैंसर
ये ऐसी बीमारी है जिसने पूरी दुनिया की महिलाओँ को चपेट में लिया हुआ है। आंकड़ों की मानें तो इस समस्या के कारण हर साल लाखों महिलाओं की मौत हो जाती है। अगर भारत के आंकड़ों की बात करें तो सर्वाइकल कैंसर के करीब 18.3% यानि (123,907 मामले) सामने हैं। इसमें 9.1% की मृत्यु दर के साथ ये महिलाओं में मृत्यु का दूसरा प्रमुख यही बीमारी है। जिस वैक्सीन की बात इस सत्र में हुई थी उसका नाम एचपीवी वैक्सीन है। इससे वैक्सीन से सर्वाइकल कैंसर से बता जा सकता है।
हालांकि देखने वाली बात होगी कि इस वैक्सीन के लगने की शुरुआत कब होती है। अगर पिछले साल ये वैक्सीन लगी होती तो शायद आज पूनम पांडे इस दुनिया में मौजूद होतीं।


Click it and Unblock the Notifications