विवाद के बीच Poonam pandey ने रद्द की मालदीव की ट्रिप, पीएम मोदी को टैग करते हुए खाई ये कसम?

poonam pandey

Poonam pandey Boycott Maldives- मालदीव के दो मंत्रियों के द्वारा भारत के प्रधानमंत्री को लेकर अपशब्द कहने के बाद बवाल मचा हुआ है। मेगास्टार सलमान खान, अक्षय कुमार और कंगना रनौत समेत कई सितारों ने मालदीव को बायकॉट कर दिया है।

लेकिन इस दौरान कुछ ऐसा सामने आया है जो कि आपको हैरान कर देगा। मशहूर मॉडल और अभिनेत्री पूनम पांडे ने भी पीएम के लिए मालदीव को बायकॉट कर दिया है और वहां शूटिंग करने से मना कर दिया है। इस बात की जानकारी उन्होने खुद सोशल मीडिया पर दी है।

पीएम मोदी को टैग करके हुए उन्होने लिखा, "मुझे मालदीव में शूटिंग करना पसंद है लेकिन मैं दोबारा मालदीव में शूटिंग नहीं करूंगी। जब मैं मालदीव में अपना अगला शूट करने वाली थी, तो मैंने अपनी टीम से कहा कि अगर यह शूट अटक गया तो मैं उड़ान नहीं भरूंगी।"

सौभाग्य से, वे सहमत हो गए और अब लक्षद्वीप में शूटिंग की उम्मीद कर रहे हैं। #narendramodi." इसके बाद लोग उनके इस निर्णय की तारीफ कर रहे हैं। बता दें कि पूनम पांडे ने कुछ व्हाट्सएप चैट भी साझा किए हैं जिसमें उनको मालदीव आने के लिए का जा रहा है।

पूनम पांडे अक्सर अपने फोटोशूट और बोल्डनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं और कहा जाता है कि वो नेकेड भी होने से परहेज नहीं करती हैं।

कैसे शुरु हुआ विवाद?

यह सब तब शुरू हुआ जब मालदीव के राजनेताओं ने प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की लक्षद्वीप यात्रा और वहां पर्यटन को बढ़ावा देने का मजाक उड़ाकर विवाद खड़ा कर दिया। हालांकि हर तरफ से बायकॉट होता देख सरकार ने उन मंत्रियों को निलंबित कर दिया है और पीएम मोदी से माफी मांगी है। अब देखने वाली बात होगी कि मालदीव में फिर से कब भारतीय लोग जाना शुरु करते हैं।

Read more about: poonam pandey
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X