..................... Poonam Pandey will have a bright future after Nasha said Mukesh Bhatt - Hindi Filmibeat

अरे यह क्या भट्ट कैंप पर चढ़ा पूनम पांडे का नशा..

यूं तो पूनम पांडे की नशीली अदाओं से उनके पूरे ट्विटर फैंस दीवाने हैं लेकिन फिल्म नशा के रिलीज होने से पहले ही उन पर भट्ट कैंप की नजर पड़ गयी है। सेक्सी, बोल्ड एंव नई तारिकाओं के ब्रेक देने वाले भट्ट कैंप के महत्वपूर्ण योद्धा मुकेश भट्ट ने कहा है कि उन्हें लगता है कि पूनम का भविष्य बॉलीवुड में काफी उज्जवल है। यह बात उन्होंने फिल्म नशा के ट्रेलर लाचिंग के मौके पर कही।

पूनम की तारीफ करते हुए मुकेश भट्ट ने कहा कि निसंदेह पूनम में स्पार्क है लेकिन हमें नहीं भूलना चाहिए कि उन्हें डायरेक्टर अमित सक्सेना काफी अच्छी तरह से पर्दे पर पेश किया है।

आपको बता दें कि अमित सक्सेना ने ही भट्ट कैंप की जिस्म बनायी थी जो कि सुपरहिट हुई थी। हालांकि उनका बनाया सेकंड पार्ट जिस्म 2 चला नहीं लेकिन फिर भी एक बार वह लोगों के सामने पूनम पाडे को नशा में लेकर आ रहे हैं। आदित्य भाटिया के निर्माण में बनी 'नशा' एक 18 वर्षीय लड़के व 25 वर्षीया लड़की के बीच प्रेम की कहानी है। 'नशा' 26 जुलाई को प्रदर्शित होगी।

वैसे भट्ट साहब की तारीफ काफी मायने रखती है, हो सकता है कि भट्ट कैंप की नई फिल्म में अभिनेत्री पूनम पांडे हों, अगर ऐसा होता है तो लोगों के लिए तो बड़ी बात नहीं, हां पूनम पांडे के लिए यह एक बड़ी बात होगी।

आईये आपको दिखाते हैं भट्ट कैंप की कुछ हालिया चुनिंदा हिरोईनें...

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X