..................... Poonam Pandey | Boldest film of Bollywood | Paoli Dam | Hate Story | पूनम पांडे | बॉलीवुड की बोल्डेस्ट फिल्म | पाउली दम | हेट स्टोरी - Hindi Filmibeat

पूनम तैयार हैं पाउली की 'हेट स्टोरी' को टक्कर देने के लिए

बॉलीवुड में आजकल बंगाली बोल्ड बाला पाउली दम के ही चर्चे हो रहे हैं। पाउली ने अपनी आने वाली फिल्म 'हेट स्टोरी' में होश उड़ा देने वाले सींस देकर हर किसी के दिमाग पर छा गई हैं। उनकी इसी पॉपुलेरिटी से जलते हुए ट्विटर क्वीन पूनम पांडे ने यह ठान लिया है कि चाहे कुछ भी हो अब वह पाउली से टक्कर ले कर रहेंगी।


खबर आई है कि पूनम जल्द ही एक ऐसी फिल्म में काम करने जा रही हैं जो बॉलीवुड की अब तक की सबसे बोल्ड फिल्म होगी। शायद इसी फिल्म के चलते पूनम का जलवा इन दिनो ट्विटर पर दिखाई नहीं दे रहा है। आज कल वो ट्विटर पर खुद को प्रमोट करने के बजाए अपनी फिल्म पर ज्यादा ध्यान दे रही हैं।

पूनम से जुड़े सूत्र की माने तो पूनम जिस फिल्म के लिए काम करने जा रही हैं वह फिल्म बॉलीवुड की अब तक की सबसे बोल्ड फिल्म होगी। पर्दे पर इतनी ज्यादा बोल्डनेस अभी तक दर्शकों ने भी कभी नहीं देखी होगी। इस फिल्म का फर्स्ट लुक अप्रैल के आखिरी या मई के पहले सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा।

लगता है ट्विटर पर पूनम के हॉट वीडियो इस फिल्म के निर्देशकों को कुछ ज्यादा ही पसंद आ गए हैं। तभी तो इस फिल्म के मार्केटिंग हेड आदित्य भाटिया का कहना है कि इस फिल्म के लिए पूनम ही हमारी पहली पसंद थीं। उनमें स्टार बनने की सारी खुबियां दिखाई देती है। यही कारण है कि हमने उन्हें इस फिल्म के लिए साइन किया है।

इसबारे में पूनम का कहना है कि कपड़े उतारना भी एक कला है। पर्दे के सामने तो कोई भी अपनी स्किन दिखा देता है। लेकिन हर कोई वो नहीं कर सकता जो पूनम कर सकती है। अब तक आपने मुझे केवल 5% ही जाना है और बाकि आप फिल्मों के जरिए समझ जाएंगे

वैसे पूनम ने खुद को पॉपुलर करने के लिए ट्विटर का काफी सहारा लिया। उन्होंने अपनी हॉट तस्वीरें और उत्तेजक वीडियो भी अपनी साइट पर अपलोड किये। अब पाउली को पिछे करने के लिए पूनम किस हद तक जाती हैं ये तो उनकी आने वाली फिल्म से ही पता चल सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X