World Cup 2023: ब्लीडिंग ब्लू बनी पूनम पांडे.. इस बार कम कपड़ो में ऐसे कर रही हैं टीम इंडिया को सपोर्ट

Poonam Pandey World Cup 2023: बोल्डनेस क्वीन पूनम पांडे जो कि अपने बेबाक बयानों और सेक्सी अदाओं को लेकर छाई रहती हैं उन्होंने हाल ही में वर्ल्ड कप फाइनल में भारत की जीत के लिए अपना लेटेस्ट फोटोशूट कराया है जो की आग की तरह वायरल हो रहा है। इस लेटेस्ट फोटोशूट में पूनम पांडे ब्लीडिंग ब्लू अंदाज में काफी बेहतरीन अंदाज में दिखाई दे रही हैं।
कभी भारत की वर्ल्ड कप जीत पर स्ट्रिप टीज करने का ऐलान करने वाली पूनम पांडे इस बार भी काफी एक्साइडेट दिखाई दे रही हैं। पूनम ने इस बार कम कपड़ों में फोटोशूट कराया है। इस दौान हसीना टीम इंडिया की शर्ट और शॉर्ट्स पहने दिखाई दे रही हैं।
पूनम पांडे ने अपनी ये तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "#ऑनपब्लिकडिमांड ब्लीडिंग ब्लू... आश्चर्य की प्रतीक्षा है! अगर भारत विश्व कप 2023 जीत गया तो क्या होगा? इस बार क्या योजना है?? 🇮🇳 #एक्साइटमेंटओवरलोड" पूनम की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो गईं और फैंस उन्हें काफी लाइक कर रहे हैं।
पूनम पांडे हमेशा अपने हॉट और बोल्ड अंदाज को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। कभी वो समंदर किनारे बिकिनी में अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर करती हैं तो कभी किसी इवेंट में हॉट ड्रेस पहनी हुई स्पॉट हो जाती हैं। यंगस्टर्स के बीच पूनम का अलग ही क्रेज बना रहता है। अपनी इन सिजलिंग फोटो से वो अपनी परफेक्ट टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करने का एक भी मौका नहीं छोड़ती हैं।
यही नहीं कैज्युल और इंडियन ट्रेडिशनल अवतार में भी वो सोशल मीडिया पर नजर आ जाती हैं। पूनम पांडे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक बोल्ड और हॉट तस्वरी सोशल मीडिया पर पोस्ट करती रहती हैं।


Click it and Unblock the Notifications