आखिर क्यों ठहाके लगा रही हैं विवादित ट्विटर क्वीन पूनम?
पूनम ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, "सच में! मैंने उम्मीद नहीं की थी कि 'आईहैवअजोकऑनपूनमपांडेय' अभी भी प्रचलन में है..मुझे प्यार देने और मेरा मजाक उड़ाने के लिए आपका बहुत शुक्रिया।" "अपनी जिंदगी में पहली बार मुझ पर हुए सभी मजाकों का लुत्फ उठा रही हूं। उन सबको पढ़ रही हूं।"
सोमवार से चुटकुलों का सिलसिला जारी है और पूनम को तब से मिल रही तव्वजो अच्छी लग रही है। फिलहाल आज कल मैडम पूनम काफी बदले-बदले अंदाज में लोगों के सामने ट्विटर पर पेश आ रही हैं। अभी पिछले दिनों जब आलोकनाथ जैसे दिग्गज ने ट्विटर ज्वाइन किया था तो भी पूनम ने काफी जुदा रूप अपनाया था।
हमेशा आधे-अधूरे कपड़ो और बिकनी में ट्विटर पर नजर आने वाली पूनम पांडे ने आलोकनाथ के लिए साड़ी पहनी हुई ट्विटर पर पिक्चर डाली। पूनम ने पिक्चर डालकर नीचे लिखा है कि आलोक नाथ के ट्विटर ज्वाइंन करने पर बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।
आईये डालते हैं एक नजर पूनम पर हो रहे ट्विटर जोक्स पर...
-मेरे पास पूनम पांडेय को लेकर एक चुटकुला है, लेकिन यह बहुत सुडौल है।
-रजनीकांत ने एक बार एक लड़की से कहा, "हाय सेक्सी!! वह लड़की आज पूनम पांडेय नाम से जानी जाती है।"
-सिर्फ आलोकनाथजी पूनम पांडेय की आंखों में झांक सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
