सन्नी के मुकाबले ट्विटर पर पूनम में है ज्यादा दम

By Belal Jafri

किंगफिशर कैलेंडर गर्ल और मॉडल पूनम पांडे कि नयी फिल्म आने में भले ही अभी देर हो लेकिन उन्होंने आज साबित कर ही दिया की ट्विटर की शहजादी का खिताब उन्हें यूं ही नहीं मिला है। पूनम ने अपनी सबसे मजबूत अपोनेंट पोर्न स्टार सन्नी लियोन को करारी शिकस्त दी है। पूनम ने सन्नी को ये शिकस्त दी है ट्विटर के मैदान में। गौरतलब है की इंटरनेट सनसनी के नाम से मशहूर पूनम पाण्डेय कहीं न कहीं पोर्न स्टार सन्नी लियोन पर भारी पड़ ही जाती है।

कभी वो ट्विटर पर अपनी न्यूड फोटो अपलोड कर देती हैं तो कहीं अपना बाथरूम वीडियो। इसी के मद्देनजर ट्विटर पर उनके चाहने वालों का कारवां उनसे जुड़ता चला जाता है। आपको बताते चलें की ट्विटर पर लोकप्रियता के मामले में पूनम ने सन्नी पीछे छोड़ दिया है। पूनम के फॉलोवर्स की संख्या 241808 है जबकि सन्नी के 230,109 फॉलोवर्स हैं। ज्ञात हो की यह दोनों ही पिछले दिनों अपनी बोल्डनेस की वजह से चर्चा में रही हैं। सन्नी जहां अपनी पहली बॉलीवुड फिल्म जिस्म 2 से जुडी हर बात और तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर रही हैं।

वहीं पूनम ने पिछले दिनों शाहरुख़ खान की आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत की ख़ुशी में न्यूड होकर तहलका मचा दिया था। उनका यही दांव सन्नी पर भारी पड़ा और वह ट्विटर पर टॉप ट्रेंड लिस्ट में शामिल हो गईं।

पूनम की उपलब्धि के बाद एक बात तो साफ़ है कि जब अभी बॉलीवुड में आने से पहले उनका ये हाल है तो बॉलीवुड में एंट्री के बाद तो वो पर्दे पर आग लगा ही देंगी। खैर अब इस खबर के आने के बाद पूनम क्या नया कारनामा करती हैं ये तो आने वाला वक्त बताएगा लेकिन अगर सूत्रों कि माने तो अपने फॉलोवर्स की संख्या कम होने से पोर्न अभिनेत्री सन्नी लियोन जरूर परेशान हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X