बैकलेस लेकिन हॉट हैं पूनम!
ट्विटर क्वीन और जल्द ही बॉलीवुड में हलचल मचाने आ रही पूनम पांडे को सुर्खियों में रहने की आदत है। अगर वो खुद कुछ नहीं करतीं तो उनके फैन्स उन्हें सुर्खियों में ले आते हैं। कुछ ऐसा ही किया पूनम की फिल्म सेट पर मौजूद उनके एक फैन ने। इस फैन ने पूनम की पहली बॉलीवुड फिल्म 'नशा' की शूटिंग के दौरान उनके एक बैकलेस सीन की शूटिंग के समय उनकी तस्वीर उतारकर रख ली। उस वक्त तो नहीं लेकिन बाद में उसने वो तस्वीर इंटरनेट पर लीक कर दी और पूनम एक बार फिर से लोगों की नज़रों में आ गयीं। इस वक्त लोग उस एक तस्वीर के बारे में ही बात कर रहे हैं और हर कोई उस तस्वीर को देखना चाहता है।
पूनम जो भी करती हैं वो सुर्खियां बन जाती है। चाहे वो बेड सीन हो, पार्टी का सीन हो या फिर कोई बैकलेस सीन हो। इससे पहले एक खबर आई थी कि नशे के सेट पर पूनम पांडे नशे में धुत पाई गयीं पूनम ने बताया कि उनके निर्देशक चाहते ते कि पार्टी का सीन इसतरह फिल्माया जाए कि लोगों को वो एकदम रियल लगे और इसलिए पूनम ने शराब पीकर उस सीन को शूट किया। इसके बाद कुछ दिन पहले पूनम के बेड सीन को लेकर भी काफी चर्चा हुई और अब पूनम की बैकलेस तस्वीर को लेकर कई सारी सुर्खियां बन रही है। केबीसी की पहली पांच करोड़पत्नी
ज्ञात हो कि पूनम पांडे अपनी फिल्म नशा की शूटिंग के लिए इस वक्त भुवनेश्वर में हैं। शूटिंग के दौरान ही क्रू के किसी सदस्य ने पूनम की तस्वीर फोन में कैदकर उसे इंटरनेट पर डाल दिया। उस तस्वीर को देखने के बाद नशा फिल्म के निर्माता आदित्य भाटिया ने फिल्म के सेट पर कैमरे को लाने पर पाबंदी लगा दी है। साथ ही उन्होंने सेट पर मोबाइल फोन भी लाने पर बैन लगा दिया है। पूनम पांडे और अमित सक्सेना को भी इस बैन के चलते सेट पर मोबाइल फोन ना लाने के लिए कहा गया है। लेकिन जो भी हो इस तस्वीर को देखने के बाद कोई भी कहेगा कि बैकलेस है लेकिन हॉट है पूनम।


Click it and Unblock the Notifications
