भगवान विष्णु के सामने पूनम पांडे हुईं अर्धनग्न, बवाल तो होना ही था
विवादों की महारानी पूनम पांडे एक बार फिर से विवादों में हैं लेकिन इस बार विवाद ही नहीं बल्कि पुलिस भी उनके पीछे हैं। और तो और पूनम पांडे के खिलाफ मोस्ट वॉन्टेड वारेंट भी निकल गया है, वजह है कि पूनम पांडे ने एक विज्ञापन के लिए भगवान विष्णु की मूर्ति के सामने अर्धनग्न होकर शूट किया था।
इसी सिलसिले में उनके खिलाफ हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का केस दर्ज किया गया था। जिसके चलते कोर्ट ने पूनम को समन भेजा है जिसे देने के लिए पुलिस पूनम को खोज रही है।
हालांकि इस मामले में पूनम पांडे को कोर्ट ने सात नवंबर 2012 और 26 फरवरी 2013 को भी समन भेजा था लेकिन पूनम कोर्ट में हाजिर नहीं हुई। और तो और जो जानकारी मिल रही है उसके मुताबिक पुलिस से पूनम ने समन लेने से इंकार कर दिया था।
फिलहाल मुंबई पुलिस उनके वापसी का इंतजार कर रही है क्योंकि कहा जा रहा है कि वह बंगलूरू में अपनी एक कन्नड़ फिल्म 'लव इन पैशन' की शूटिंग में व्यस्त है। मालूम हो कि पूनम पांडे पर हमेशा से अश्लीलता का आरोप लगता रहा है।
किंगफिशर मॉडल पूनम सुर्खियों में तब आयी थीं जब उन्होंने क्रिकेट विश्वकप 2011 के समय ऐलान किया था कि अगर भारत जीतता है तो वह सरेआम न्यूड हो जायेंगी। उसके बाद वह पिछले दिनों अपने पहली एडल्ट फिल्म नशा को लेकर चर्चित थीं। जिसमें उन्होंने बेशर्मी का सारी हदें पार कर दी थीं। लेकिन इतना सबकुछ करने के बाद भी नशा फ्लॉप हो गयी।
आगे की खबर स्लाइडों में...


Click it and Unblock the Notifications











