पूनम पांडे हुईं गिरफ्तार, लॉकडाउन तोड़कर दोस्त के साथ गाड़ी से कर रही थीं सैर सपाटा
खबरों की मानें तो कंट्रोवर्सी की देवी पूनम पांडे ने एक बार फिर सुर्खियों में आने का रास्ता ढूंढ लिया लेकिन इस बार उन्हें गिरफ्तार होना पड़ा। पूनम पांडे को कल रात मुंबई पुलिस ने सैर सपाटा करने के जुर्म में गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि मुंबई में लॉकडाउन का बेहद कड़ाई से पालन किया जा रहा है। इस समय यहां कोरोना के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। मुंबई के कई एरिया सील हैं तो बाकी रेड ज़ोन में आते हैं। लेकिन इनमें पूनम पांडे को मुंबई की खाली सड़कों पर अपनी आलीशान गाड़ी चलाने का मन कर गया।

वो खुद को गाड़ी में बैठी हैं, साथ ही में अपने एक दोस्त को लिया और सैर सपाटा करने निकल पड़ीं। वैसे ये पहली बार नहीं है जब किसी कारण से पूनम ने सुर्खियां बटोरी हों।


Click it and Unblock the Notifications