गोवा में पूनम पांडे गिरफ्तार, बोल्ड होकर सरकारी संपत्ति पर बनाया अश्लील वीडियो, पहली तस्वीर !
गोवा में फॅारवर्ड पार्टी की महिला विंग ने पूनम पांडे के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। गुरुवार को उन्हें गोवा में गिरफ्तार किया गया है। गोवा चपोली डैम पर अश्लील वीडियो शूट करने का आरोप पूनम पांडे पर लगाया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार गोवा पुलिस ने एक्ट्रेस को कानकोना में चपोली बांध स्थल पर अश्लील वीडियो शूट करवाने के आरोप में गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि उन्हें आज ही स्थानीय अदालत में पेश भी किया जाएगा। इतना ही नहीं जो वीडियो की शूटिंग के दौरान मौके पर मौजूद दो पुलिसकर्मियों को भी निलंबित किया गया है। पूनम गिरफ्तारी से पहले अपने पति के साथ गोवा के कानकोना अगुआड़ा के एक रिसॅार्ट में मौजूद थीं।

यहीं से उन्हें गिरफ्तार करके पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। बीते दिन ये रिपोर्ट सामने आयी थी कि गोवा के कनाकोना पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आरोप लगाया गया है। जिसने एक्ट्रेस पूनम पांडे का अश्लील वीडियो शूट किया है।


Click it and Unblock the Notifications