पूनम पांडे चाहती हैं सलमान का साथ!

पूनम पांडे की पहली फिल्म नशा हाल ही में रिलीज हुई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर उतनी सफलता नहीं मिल रही है जितनी सफलता की आशा लोगों ने की थी लेकिन इस के बावजूद फिल्म नशा छोटे शहरो में काफी अच्छा बिजनेस कर रही है। मैट्रो शहरों में फिल्म नशा को ले कर लोगों में उतनी उत्सुकता नहीं है जितनी की छोटे शहरों के लोगों को है लेकिन पूनम पांडे अपनी फिल्म नशा को छोटे शहरों में मिल रही कामयाबी को लेकर काफी खुश हैं और खुशी के साथ अपनी पहली फिल्म नशा की इस औसत सफलता को सेलिब्रेट कर रही हैं। हाल ही में पूनम पांडे ने सलमान खान के साथ खुद को कंपेयर करते हुए कहा कि उन्हें और सलमान दोनों को शर्ट उतारना बेहद पसंद है।

पूनम पांडे ने अपने इंटरव्यू के दौरान उनके फेवरेट एक्टर के बारे में पूछने पर कहा कि उन्हें सलमान खान बेहद पंसद हैं क्यों कि सलमान और उनमें काफी समानता है जैसे कि सलमान खान को भी शर्ट उतारना पसंद है और पूनम पांडे को भी। पूनम पांडे ने बताया कि उनकी फिल्म नशा को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उन्हें पता चला है कि शुक्रवार को सारे फर्स्ट शो फुल थे। लेकिन बॉक्स ऑफिस रिपॉर्ट की बात करें तो कुछ और ही पता चलता है। पूनम पांडे की फिल्म नशा को लोग देखने आ तो रहे हैं लेकिन फिल्म नशा देखने के बाद वो औरों को फिल्म देखने के लिए रिकमेंड नहीं कर रहे हैं। क्यों कि फिल्म में वो बात नहीं है जिसके लिए लोग उत्सुक थे।

खैर पूनम पांडे की एक बात तो समझ में नहीं आई कि फिल्म नशा की रिलीज से पहले तो वो कहती फिररही थीं कि उन्हें शाहरुख या सलमान के साथ फिल्म करने का कोई शौक नहीं है लेकिन अब अचानक से वो सलमान खान कीइतनी बड़ी फैन कैसे हो गयीं कि खुद को सलमान से जोड़ने लगीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X