इंटिमेट होने के बाद अब फैमिली रोल की चाह में पूनम
नशा जैसी एडल्ट फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखने जा रही बिकनी गर्ल पूनम पांडे ने अब एक नया शगूफा छोड़ा है कि वह डिफेंरेट और लीक से हटकर फैमिली फिल्में करना चाहती हैं क्योंकि वह केवल सेक्सी गुड़िया नहीं है जो केवल बोल्ड सींस और बोल्ड फिल्में ही करेंगी। अचानक से पूनम की ओर से की गयी यह बयानबाजी से लोग हैरान रह गये कि आखिर पूनम को अचानक यह क्या सूझी?
तो फिल्मी पंडितों ने इस बात को भी पूनम के पब्लिसिटी स्टंट से जोड़ दिया कि पूनम की यह बयानबाजी इसलिए आयी ताकी फैमिली वाले लोग भी उन्हें तवज्जों दे। खैर पूनम की तो पूनम ही जाने लेकिन इतना तो तय है कि उनकी आने वाली फिल्म नशा रिलीज से पहले ही काफी चर्चा में हैं। फिल्म 26 जुलाई को रिलीज हो रही है।
नशा के प्रमोशन के लिए पूनम ने पोलो डांस तक किया है। अमित सक्सेना के निर्देशन में बनी फिल्म 'नशा' एक 18 वर्षीय ऐसे लड़के की कहानी है जो अपने से ज्यादा उम्र की महिला से प्रेम करता है। महिला का किरदार पूनम ने निभाया है। नशा' में पूनम को निर्देशित करने वाले अमित सक्सेना का भी कहना है कि पूनम में हर तरह की फिल्मों में काम करने की योग्यता है।
आईये आपको बताते हैं पूनम पांडे के बारे में दिलचस्प बातें...


Click it and Unblock the Notifications