..................... Poonam Panday Tells Keep Your Husbands Happy to Stop Rape Case, Sad People - Hindi Filmibeat

Exclusive: पूनम पांडे के बेतूके बयान पर भड़के लोग

जाहिर है पूनम पांडे ने कोई बयान दिया हैऔर उस पर बवाल ना हो भला ऐसा हो सकता है क्या? पूनम पांडे ने समाज पर बढ़ रहे रेप के मामलों के लिए ट्विटर पर लिखा था कि जो मर्द घर में सैक्सशुअली संतुष्ट नहीं होते हैं वहीं घर के बाहर जाकर घिनौनी हरकत करते हैं जिस पर वाराणसी की महिला कल्याण समिति ने बेहद तीखी प्रतिक्रिया दी है।

वनइंडिया से खास बातचीत में समिति की प्रवक्ता सौम्या सेठ ने कहा कि पूनम पांडे या तो मानसिक रूप से परेशान चल रही हैं या फिर जरूरत से ज्यादा चालाक है जो कि रेप जैसे जघन्य अपराध पर बेतूकी बातें कर रही हैं। उन्हें तो समाज में होने वाली इस घिनौनी घटना के खिलाफ एक औरत होने के नाते विरोध करना चाहिए लेकिन उन्होंने इन घटनाओं को भी कामुक अंदाज में पेश कर दिया है। उन्हें तो शर्म आनी चाहिए।

उनकी इसी अश्लील हरकतों की वजह से समाज में अपराधों की संख्या बढ़ रही है। मुझे कहते हुए जरा भी गुरेज नहीं हैं कि पूनम पांडे जैसे लोगों की उत्तेजक तस्वीरें युवाओं और समाज को भ्रमित करते हैं जिसके कारण लोगों के अंदर अपराधिक प्रवृत्तियां बढ़ रही हैं।

मालूम हो कि मुंबई गैंगरेप के लिए खुद को दोषी ठहराये जाने से नाराज बिकनी गर्ल पूनम पांडे ने अपनी भड़ास उन्होंने ट्विटर पर निकालते हुए ट्विटर पर लिखा था कि अगर रेप रोकना है तो कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त रखना होगा और इससे भी ज्यादा जरूरी है कि मर्दों को घर में ही शारीरिक रूप से संतुष्ट करना होगा ताकी वह बाहर जाकर उग्र रूप धारण ना करें और ना ही मुंह मारे। पूनम ने कहा कि घर में पर्याप्त साधन होने चाहिेए ताकि मर्दों को सेक्शुअल संतुष्टि हो पाये और वह महिलाओं को अपनी भूख और जिज्ञासा का पात्र ना बनाये।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X