Exclusive: पूनम पर यह हाल तो शर्लिन पर तो बवाल मच जायेगा
पूनम पर यह हाल तो शर्लिन पर तो बवाल मच जायेगा अरे यह कहना हमारा नहीं बल्कि उन लोगों का कहा जिन्होंने पूनम पांडे के न्यूड पोस्टरों के लिए पागल हुए लोगों पर प्रतिक्रिया दी है। अहमदाबाद के एक सामाजिक कार्यकर्ता दिलीप शुक्ला ने वनइंडिया से बात की और कहा कि लोग सेक्स औऱ पोर्न जैसी फिल्मों को देखने के लिए ललायित रहते हैं, जिसका भरपूर फायदा पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा जैसे लोग उठाते हैं।
जिसका ताजा उदाहरण है नशा फिल्म के लिए लांच हुआ पूनम पांडे का पोस्टर, जिसे देखने के लिए इंटरनेट पर बाढ़ सी आ गयी है। सोचिए पूनम पांडे के एक पोस्टर ने इतनी सनसनी फैला दी है तो शर्लिन चोपड़ा की आने वाली फिल्म कामासूत्र 3डी से क्या हाल होगा?
मेरी राय में तो इस तरह की अश्लील सामाग्रियों को तत्काल प्रभाव से रोक लगा देनी चाहिए क्योंकि यह हमारे समाज के लोगों पर गलत प्रभाव डाल रहा है। गौरतलब है कि फिल्म नशा 26 जुलाई को रिलीज हो रही है।
फिल्म एक 18 साल के लड़के और 25 साल की लड़की की प्रेम कहानी है। इस फिल्म का दूसरा पोस्टर जारी कर दिया गया है जिसमें पूनम पांडे पूरी तरह से न्यूड से हैं। हालांकि उनके उत्तेजक अंगों पर काली पट्टी लगा दी गयी है लेकिन फिर भी उससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।
सबसे अचरज की बात यह है कि पूनम ने खुद कहा है कि उनकी फिल्म बेहद अश्लील है। फिल्म के निर्देशक अमित सक्सेना हैं। जिन्होंने पूनम को बिपाशा से भी ज्यादा सेक्सी बताया है।


Click it and Unblock the Notifications
