नशा: कामुकता से भरा हुआ है. तेरा नशा....सांग
अभी तक तो केवल पूनम पांडे की फिल्म के हॉट पोस्टरों ने धूम मचा रखी थी लेकिन अब फिल्म के गानें ने भी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म का ट्रेलर जोर-शोर से टीवी और म्यूजिक चैनलों पर दिखाया जा रहा है।
फिल्म का गाना.. जाने यह कैसा है तेरा नशा....ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। फिल्म के इस गाने में लिपलॉक और इंटिमेट सींस की भरमार दिखायी गयी है। पूनम पांडे और नये हीरो शिवम ने भरपूर कोशिश की है कि लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने की, देखते हैं कि उनकी यह कोशिश कामयाब होती है कि नहीं।
गौरतलब है कि 26 जुलाई को पर्दे पर पूनम पांडे की एडल्ट फिल्म नशा रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर काफी बातें की जा चुकी है जिसके कारण फिल्म के प्रमोशन से पहले ही फिल्म का काफी प्रमोशन हो चुका है।
फिल्म नशा एक 18 साल के लड़के और 25 साल की लड़की की प्रेम कहानी है। जिसके बारे में बात करते हुए पूनम ने कहा कि उन्हें यह किरदार निभाकर मजा आया। खुद पूनम ने कहा है कि उनकी फिल्म काफी वल्गर है। लेकिन ऐसा नहीं है कि फिल्म में केवल अश्लीलता ही है, फिल्म में एकसुंदर सी कहानी है जिसे लोग जरूर पसंद करेंगे।
आईये आपको दिखाते हैं नशा के बारे में दिलचस्प बातें...


Click it and Unblock the Notifications