पूनम पांडे की फिल्म नशा पर चलेगी सेंसर की कैंची?
इन दिनों एक बार फिर से सेक्सी पूनम पांडे लोगों की चर्चा का केन्द्र बनी हुई हैं। एडल्ट फिल्म नशा का प्रोमो लांच हो चुका है जिसने लोगों को एहसास हो चुका है कि फिल्म में कसकर सेक्स का तड़का लगाया गया है। इन्ही सींस के सहारे बॉलीवुड में सफलता का सपना देख रही पूनम पांडे तो अपनी फिल्म को लेकर खासी उत्साहित हैं।
लेकिन हो सकता है कि फिल्म के जिन दृश्यों पर वह इतना इतरा रही हैं उन्हीं दृश्यों पर सेंसर कैंची चला दे। खैर अभी इस बारे में कोई अधिकारी पुष्टि तो नहीं हुई है लेकिन फिर भी ऐसी सुगबुगाहट है कि नशा पर आराम से सेंसर कैंची चलायेगा।
मालूम हो कि फिल्म नशा 26 जुलाई को रिलीज हो रही है। फिल्म एक 18 साल के लड़के और 25 साल की लड़की की प्रेम कहानी है। जिसके बारे में बात करते हुए पूनम ने कहा कि उन्हें यह किरदार निभाकर मजा आया।
खुद पूनम ने कहा है कि उनकी फिल्म काफी वल्गर है। आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जब फिल्म वाले ही कह रहे हैं कि फिल्म वल्गर है तो फिल्म क्या कुछ होगा। फिल्म के निर्देशक अमित सक्सेना हैं। जिनके बारे में खुद मुकेश भट्ट ने कहा है कि पूनम को अमित ने बड़े ही शानदार ढंग से पर्दे पर पेश किया है।
आईये आपको दिखाते हैं नशा फिल्म के वह खास दृश्य जिनको लेकर बाते हो रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications