..................... Poonam Panday is very Dirty Women said Mahila Jagriti Samiti | Nasha | 'नशीली नहीं फूहड़ और बाजारू है पूनम पांडे' - Hindi Filmibeat

'नशीली नहीं फूहड़ और बाजारू है पूनम पांडे'

इन दिनों खबर फैली हुई है कि बिकनी गर्ल पूनम पांडे ने अपने आने वाली फिल्म नशा के लिए सेट पर ही शराब पी ली और उसके बाद उन्होंने फिल्म के शॉट्स दिये। जिसके बाद लोगों ने उन्हें हॉट, नशीली जैसी औऱ भी ना जाने कितने तमगों से सुशोभित कर दिया। जिस को सुनकर पूनम पांडे इतराये बिना नहीं रह सकती हैं लेकिन जहां लोग पूनम के हुस्न के कसीदे पढ़ रहे हैं वहीं दूसरी ओर वाराणसी की महिला जागृति केन्द्र की अध्यक्ष बरखा अग्रवाल ने कहा कि पूनम पांडे नशीली नहीं बल्कि फूहड़ और अश्लील हैं। उसमें और बाजारू औरत में कोई फर्क नहीं है। ऐसे लोगों पर तो तत्काल प्रतिबंध लगा देना चाहिए। यह लोग समाज में गंदगी फैला रहे हैं।

आपको बता दें कि बरखा अग्रवाल ने ऐसी ही बातें शर्लिन चोपड़ा और सन्नी लियोन के लिए भी कहीं थीं। बरखा ने दावा किया था कि वो सन्नी लियोन की फिल्म को वाराणसी मे रिलीज नहीं होने देंगी तो वहीं शर्लिन को कहा था उसमें और वैश्या में कोई अंतर नहीं हैं।

Poonam Panday
गौरतलब है कि पूनम ने अपनी फिल्म नशा के सेट पर नये साल का जश्न मनाया, जिसके लिए मैडम ने थोड़ी सी पी ली थी लेकिन ऐसा पहली बार हुआ की नशीली पूनम को भी नशा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो मैडम सेट पर ही लड़खड़ाने लगी जिसे कैमरे में तुरंत कैद कर लिया गया। कहा जा रहा था कि फिल्म के निर्देशक अमित सक्सेना फिल्म में सजीवता लाने के लिए सबको पार्टी में शामिल होने की इजाजत दी थी लेकिन उन्हें क्या पता था उनका प्रयोग सौ प्रतिशत सही हो जायेगा और उनकी फिल्म की हिरोईन ही नशे में लिप्त हो जायेंगीं। लेकिन उन्होंने जरा सी भी देर नहीं की और तुरंत उन्होंने पूनम के वो सारे शॉटस ले लिये जो कि बेहद जरूरी थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X