'सेक्स के लिए पागल है पूनम'
पूनम पांडे.. का नाम केवल अश्लील बातों के लिए याद आता है। पूनम पांडे ने लोकप्रियता हासिल करने के लिए सेक्स को सहारा बना लिया है। बदनाम हुए तो क्या नाम ना हुआ.. कि तर्ज पर पूनम ने बोल्ड दृश्यों और बोल्ड बातों से अपनी ओर दर्शकों को मोहित करने की कोशिश की है। इसी दम पर उन्हें ए कार्डेड फिल्म नशा भी मिली हैं। लेकिन शायद वो यह भूल गयी हैं कि बॉलीवुड में बने रहने के लिए केवल देह दिखाने से काम नहीं चलता है बल्कि यहां की दुनिया के लिए आपको अभिनय भी आना चाहिए।
यह कहना है वनइंडिया के उन पाठकों का जिन्होंने पूनम पांडे के जन्मदिन पर उन्हें बधाई देने के बजाय उन्हें खरी-खरी सुनायी है वो भी इसलिेए क्योंकि पूनम ने अपने जन्मदिन को सेक्स पोजिशन 69 से जोड़ दिया था। पाठकों ने कहा कि पूनम सेक्स के लिए पागल है।
मालूम हो किंगफिशर बिकनी गर्ल पूनम पांडे ने अपने जन्मदिन यानी 11 मार्च को साल का 69वां दिन बताया था और कहा था कि मेरा जन्मदिन साल के 69वें दिन आता है। 69वें दिन का मतलब आप लोग समझते ही हैं। पूनम का इशारा 69 से सेक्सपोजिशन 69 से था। आप सब लोग समझ ही गये होंगे ना क्यों हूं मैं इतनी खास..वैसे आपको बता दें कि पूनम को इन सारी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता है। उनका धड़ल्ले से अश्लील प्रदर्शन जारी हैं। फिलहाल वो इन दिनों नशा फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। देखते हैं नशा फिल्म का नशा कितने लोगों के सिर चढ़कर बोलता है और पूनम के लिए आगे कौन से रास्ते खोलता है?


Click it and Unblock the Notifications












