..................... Poonam Panday is impressive said Mukesh Bhatt, People Surprised - Hindi Filmibeat

Exclusive: भट्ट की तारीफ यानी पूनम की तो निकल पड़ी...

कहते हैं ना.. अगर भट्ट कैंप किसी की तारीफ कर दे तो वह इंसान खुद ब खुद हाईलाइट हो जाता है तो मैडम पूनम पांडे की तो समझ लीजिये निकल पड़ी क्योंकि उनकी तारीफ मुकेश भट्ट ने जो कर दी है, इसलिए अब तो पूनम पांडे के पैर जमीं पर नहीं होगे। यह कहना है पूनम पांडे के प्रशंसक दिनेश चौधरी का जिन्होंने यह बात वनइंडिया से बात करते हुए कही।

दिनेश ने कहा कि पूनम ने साल 2010 के बाद से अपने आप को बोल्ड और सेक्सी दिखाने के भरपूर कोशिश की है। ट्विटर पर अपने अश्लील फोटो और बोल्ड ट्विट से पूनम ने हमेशा यह जताने की कोशिश की वह काफी बोल्ड हैं और हर कुछ करने को तैयार हैं। जिसकी बदौलत ही उन्हें नशा फिल्म मिली है।

और भट्ट कैंप तो हमेशा ऐसे ही लोगों की तलाश में रहता है जो एक्सपोजर के चक्कर में ज्यादा से ज्यादा एक्सपोज कर सके। और पूनम पांडे तो फिल्म के चक्कर में कुछ भी करने को तैयार हैं इसलिए लोगों को आश्चर्य नहीं होना चाहिए अगर मुकेश भट्ट की अगली फिल्म में पूनम पांडे हिरोईन हों।

मालूम हो कि मुकेश भट्ट ने कहा है कि उन्हें लगता है कि पूनम का भविष्य बॉलीवुड में काफी उज्जवल है। यह बात उन्होंने फिल्म नशा के ट्रेलर लाचिंग के मौके पर कही। आदित्य भाटिया के निर्माण में बनी 'नशा' एक 18 वर्षीय लड़के व 25 वर्षीया लड़की के बीच प्रेम की कहानी है। फिल्म के निर्माता अमित सक्सेना है। 'नशा' 26 जुलाई को प्रदर्शित होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X