महाकुंभ में डुबकी लगाने जा रही हैं पूनम पांडे, लोग बोले- सनी लियोनी और मिया खलीफा को भी ले जाओ...

Poonam panday going to Mahakumbh: बॉलीवुड एक्ट्रेस और मॉडल पूनम पांडे अपने लुक्स और स्टाइल के अलावा अपने बोल्डनेस के लिए भी जानी जाती हैं। पूनम पांडे सोशल मीडिया पर खास एक्टिव रहती हैं। पिछले दिनों उनके अचानक निधन की खबरों ने लोगों को हैरान कर दिया था, लेकिन जैसे ही लोगों को पता चला की यह उनका विज्ञापन करने का नया तरीका है तब लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया था। जिसके लिए पूनम पांडे ने माफी भी मांगी थी।
महाकुंभ में डुबकी लगाने जा रही हैं पूनम पांडे
वहीं हाल ही में बोल्ड एक्ट्रेस पूनम पांडे एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। जी हां, बता दें कि पूनम पांडे को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया है। इस दौरान पूनम पांडे कैजुअल लुक में नजर आईं। पूनम पांडे पैपराजी से कहती हैं कि वह महाकुंभ नहाने जा रही हैं। वह सभी के लिए प्रसाद भी लगाएंगी। पूनम पांडे के इस वीडियो पर लोगों के जमकर रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।
पूनम पांडे को महाकुंभ जाता देख लोगों के यूं आए रिएक्शन
जी हां, पूनम पांडे को महाकुंभ में जाता देख जहां कुछ लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं वहीं कुछ लोग हैं जो पूनम पांडे को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- चाहें पूनम पांडे किनती ही मॉडन क्यों ना हो लेकिन कुंभ में जाकर डुबकी लगा रही हैं ये बड़ी बात है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- चलो अच्छा हुआ अब आप साथ में सनी लियोनी और मिया खलीफा को भी ले जाओ। वहीं तीसरे ने लिखा-राम तेरी गंगा मैली हो गई। फिलहाल तो अब लोगों को पूनम पांडे की महाकुंभ की तस्वीरों का इंतजार है।


Click it and Unblock the Notifications











