शिल्पा शेट्टी की पति राज कुंद्रा पर एक्ट्रेस पूनम पांडे ने किया केस, लगाया इतना गंभीर आरोप!
हिंदी फिल्म इंडस्ट्री बाहर से जितनी शानदार दिखती है वो अंदर उतने की राज छुपाए हुए है। इस समय एक केस और सामने आया है जिसको जानकर फैंस काफी ज्यादा हैरान हो गए हैं। पता चला है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा और उनके साथी सौरभ कुशवाहा पर एक केस दर्ज करवाया गया है। चौकने वाली बात ये है कि ये किस किसी और ने नहीं बल्कि बॉलीवुड की मशहूर मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे ने दर्ज करवाया है।
पूनम पांडे ने सीधे बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। दरअसल पूनम पांडे ने आरोप लगाए है कि राज कुंद्रा और उनकी कंपनी के द्वारा गैर कानूनी ढंग से उनकी तस्वीर का इस्तेमाल किया गया है।

उनका कहना है कि हमारे बीच जो कॉंट्रैक्ट था वो खत्म होने के बाद राज कुंद्रा और उनके सहयोगी के द्वारा ऐसा किया गया है। हालांकि इस बात को लेकर राज कुंद्रा का भी रिएक्शन सामने आया है और उनका कहना है कि लगाए आरोप पूरी तरह से बेबुनियाद हैं।


Click it and Unblock the Notifications











