बिकनी पहन कर शॉपिंग भी कर सकती हूं: पूनम पांडे
फिल्म में वो हॉट हसीना का किरदार निभा रही हैं। घड़ी-घड़ी कपड़े उतारने की बात करने वाली पूनम पांडे से इस बात के अलावा और क्या उम्मीद की जा सकती है कि वो फिल्म में भी काफी अंग प्रदर्शन करने वाली है। फिल्म में उनके कई हॉट बिकनी सींस है।
जिनके बारे में पूनम ने कहा है कि वो अपनी फिल्म के लिए खुद बिकनी खरीदेंगी। और हो सकता है कि मैं बिकनी खरीदने के लिए बिकनी पहनकर ही जाऊं। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि दुनिया की ऐसी कोई बिकनी नहीं है जो उन्होंने नहीं पहनी है।
सिर्फ यही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि इस फिल्म में मैं कुछ ऐसा करना चाहती हूँ जो आज तक किसी भी ऐक्ट्रेस ने फ़िल्म इंडस्ट्री में ना किया हो। पूनम का कहना है कि मेरी फिल्म को देखने के बाद लोग विद्या बालन की डर्टी पिक्चर को भूल जायेंगे। ग़ौरतलब है कि पूनम पांडे यह कहकर चर्चा में आईं थी कि अगर भारत क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतता है तो वह सरेआम न्यूड हो जायेंगी।


Click it and Unblock the Notifications
